बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: इंदौर टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं मिचेल स्टार्क! फिर भी करेंगे मैदान पर वापसी

इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन जैसे अहम खिलाड़ी तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया 0-2 से पीछे है।

IND vs AUS: Mitchel starc

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए किसी भी हाल में तीसरा मैच जीतना होगा और इसके लिए कंगारू टीम हर जतन कर रही है। वैसे तीसरे टेस्ट के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को कई बड़े झटके लग चुके हैं। टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस, सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर समेत 5-6 खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं, लेकिन ऐसे में टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दो टेस्ट मैच में बाहर बैठने के बाद तीसरे टेस्ट में वापसी कर रहे हैं, लेकिन स्टार्क की चोट पर अभी भी संदेह बना हुआ है।

क्या कहा है मिचेल स्टार्क ने?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिचेल स्टार्क को उंगली में चोट लगी थी। स्टार्क की चोट को लेकर यह कहा जा रहा है कि वो पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन उन्होंने खुद से इस बात को कबूल किया है कि उनकी चोट अभी रिकवरी की प्रक्रिया में है। इसका मतलब है कि वो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। मिचेल स्टार्क ने SEN cricket से बात करते हुए कहा है कि मैंच अगले टेस्ट के लिए तैयार हूं, मैं खुद को ठीक महसूस कर रहा हूं, मैं सेलेक्शन के लिए भी तैयार हूं। हालांकि मेरी रिकवरी थोड़ी धीरे चल रही है, पर मैं काफी धैर्यवान हूं। उम्मीद है कि मैं टीम के लिए अहम भूमिका निभाऊंगा।

स्टार्क के अलावा कैमरून ग्रीन की भी वापसी

दिल्ली टेस्ट मिस किए जाने को लेकर स्टार्क ने कहा है कि पिछले टेस्ट में मैं ही सेलेक्शन के लिए तैयार नहीं था, मैंने अपनी रिकवरी के लिए एक सप्ताह का समय और मांगा था। मुझे निश्चित रूप से लगा था कि मैं आखिरी टेस्ट से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो जाऊंगा। आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टार्क के साथ-साथ कैमरून ग्रीन की भी वापसी हो सकती है। कैमरून ग्रीन भी चोटिल थे, लेकिन अब वो फिट हो गए हैं और मैच के लिए तैयार हैं।

स्मिथ करेंगे कप्तानी

इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेलने उतरेगी। टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस भी स्वदेश लौट चुके हैं। उनके परिवार में किसी शख्स की तबियत खराब है, जिस वजह से वो ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि इंदौर टेस्ट से पहले कमिंस लौट आएंगे, लेकिन फिर भी टीम मैनेजमेंट ने स्टीव स्मिथ को ही कप्तान बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+