IND vs AUS: बिना पैसे खर्च किए बिल्कुल फ्री में देखें LIVE मैच, बस अपनाना होगा ये धांसू तरीका
IND vs AUS Match Live Kaise Dekhe Free: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब वनडे के बाद टी-20 में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि वे इन रोमांचक मुकाबलों को बिना एक भी पैसा खर्च किए बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। लिहाजा वह मैच का आनंद फ्री में उठा सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच (IND vs AUS Match Live Kaise Dekhe Free)
इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या अंग्रेजी सहित अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। मोबाइल या टैबलेट पर मैच देखने के लिए आपको जियो हॉटस्टार ऐप पर जाना होगा। अगर आपके पास पहले से यह ऐप है, तो उसे अपडेट कर लें।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका
ध्यान दें कि जियो हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। आपके लिए सबसे शानदार और फ्री विकल्प दूरदर्शन स्पोर्ट्स है। डीडी स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी पांच टी-20 मैचों का सीधा प्रसारण करेगा। मैच देखने के लिए केवल एक ही शर्त है, आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना चाहिए। अगर आपके पास यह सेटअप है, तो आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त खर्च के अपने घर बैठे इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं।
दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार टी-20 इंटरनेशनल के लिए मैदान में उतर रही है। टीम इंडिया की कमान मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पूरी तरह से मजबूत है और कड़ा मुकाबला देने के लिए तैयार है। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी टी-20 विश्व कप की तैयारियों को परखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत अहम है।












Click it and Unblock the Notifications