IND vs AUS: केएल राहुल ने पकड़ा स्मिथ का अविश्वसनीय कैच, सोशल मीडिया पर फैंस बोले- What a catch
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जो शुरुआती 15 ओवरों तक तो सही साबित होता दिख रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा था, जो 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में गिरा है। स्टीव स्मिथ 30 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्मिथ का विकेट भले ही हार्दिक पांड्या ने लिया हो, लेकिन केएल राहुल के अद्भुत कैच को देखने के बाद तो स्मिथ के विकेट का पूरा श्रेय केएल राहुल को ही जाएगा।
केएल राहुल ने पकड़ा शानदार कैच
दरअसल, केएल राहुल आज टीम में बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं और मैच के पहले ओवर से ही उनकी विकेटकीपिंग लाजवाब नजर आई है। केएल राहुल ने विकेट के पीछे स्टीव स्मिथ का शानदार कैच पकड़ा है। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ मैच के तीसरे ही ओवर में बल्लेबाजी करने आ गए थे। उन्होंने बैटिंग के दौरान लय पकड़ ली थी और विकेट पर सेट हो चुके थे। हालांकि पारी के 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने स्मिथ को बाहर जाती एक छोटी गेंद को छेड़ने के लिए मजबूर कर दिया और गेंद ने बल्ले का किनारा ले लिया। बल्ले का किनारा लेकर गेंद ने थोड़ी से दिशा बदली थी, लेकिन विकेट के पीछे केएल राहुल ने हवा में लंबी छलांग लगाकर कैच को पकड़ लिया।
केएल राहुल के कैच को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बहार आ गई है। इस वक्त खराब फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल की विकेटकीपिंग को देख फैंस काफी खुश हैं। एक नजर केएल राहुल के कैच पर फैंस की प्रतिक्रिया पर












Click it and Unblock the Notifications