IND vs AUS: केएल राहुल को ब्रेक लेना चाहिए और गिल को खिलाने का समय है, पूर्व क्रिकेटर की मांग

केएल राहुल की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल खड़े हुए हैं, अब उनको एक नई सलाह मिली है और गिल को खिलाने की मांग हुई है।

KL Rahil

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। केएल राहुल की टीम में जगह को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फैन्स के अलावा पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनकी आलोचना की है। इस बीच वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी श्रीकांत ने केएल राहुल को लेकर एक अहम बयान दिया है। उनका कहना है कि करियर के खराब दौर से गुजर रहे राहुल को मैं कुछ समय के लिए क्रिकेट छोड़कर एक ब्रेक लेने की सलाह दूंगा।

राहुल को लेना चाहिए ब्रेक

राहुल को लेना चाहिए ब्रेक

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए श्रीकांत ने कहा कि मैं राहुल की क्लास का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उनको 'रोल्स रॉयस राहुला' कहता हूं लेकिन इस समय उनके लिए चीजें अच्छी नहीं चल रही है। अगर मैं सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन होता तो मैं राहुल के पास जाकर कुछ समय के लिए एक ब्रेक लेने की सलाह देता।

शुभमन गिल को खिलाने का समय

शुभमन गिल को खिलाने का समय

श्रीकांत का मानना है कि राहुल की बल्लेबाजी में तकनीकी कमी नहीं है और मानसिकता की कमी है। उन्होंने कहा कि उनके गेम में मुझे तकनीकी खामी नजर नहीं आती है लेकिन मानसिक खामी ज्यादा दिखती है। राहुल को अपनी मानसिकता को ठीक करने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। इसके अलावा श्रीकांत ने यह भी कहा कि राहुल का सम्मान है लेकिन यह शुभमन गिल को खिलाने का समय है।

वेंकटेश प्रसाद भी उठा चुके हैं सवाल

वेंकटेश प्रसाद भी उठा चुके हैं सवाल

गौरतलब है की श्रीकांत से पहले वेंकटेश प्रसाद ने राहुल को लेकर बयान दिया था। प्रसाद ने कहा था कि राहुल को वापस अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए लेकिन क्या वह आईपीएल को छोड़ देंगे। प्रसाद ने राहुल की बल्लेबाजी को लेकर जब आलोचना की, तो आकाश चोपड़ा बीच में कूद पड़े। ट्विटर पर चोपड़ा ने उनको कहा कि दिल्ली में टेस्ट मैच की दूसरी पारी बाकी है और उनको बीच में राहुल की आलोचना नहीं करनी चाहिए। इसके बाद प्रसाद और चोपड़ा के बीच ट्विटर पर काफी तीखी बातें देखने को मिली। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर राहुल की आलोचना करने वालों को एजेंडा बता दिया। इसके बाद वेंकटेश प्रसाद भी ट्विटर पर काफी भड़क गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+