IND vs AUS: बुमराह ने बनाया साल का सबसे टॉप कीर्तिमान, मेलबर्न टेस्ट में बने कई धांसू रिकॉर्ड
IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल पाया। वह मैच के पांचवें दिन अकेले क्रीज पर खड़े होकर हार टालने का प्रयास करते रहे। अंततः टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से महफिल लूट ली।
पहली पारी में जायसवाल ने 82 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में 84 रन बनाए। उनके नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज हुआ है। दिग्गज भारतीयों की लिस्ट में जायसवाल ने अपना नाम दर्ज कराया है। दूसरी तरफ रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

जायसवाल एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। उन्होंने इस साल 1478 रन बनाए हैं। टॉप पर सचिन तेंदुलकर और बाद में सुनील गावस्कर का नाम आता है।
बतौर कप्तान कमिंस और रोहित शर्मा छठे मैच में आमने-सामने थे और कमिंस ने रोहित शर्मा को छठी बार आउट करने का कीर्तिमान अपने साथ जोड़ लिया। इस मामले में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
IND vs AUS टेस्ट सीरीज में बुमराह का धमाल
इस साल बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में धमाका कर दिया। 13 टेस्ट में 71 विकेट लेते हुए बुमराह ने टॉप स्थान हासिल किया है। मेलबर्न में खेले गए मैचों में बुमराह के कुल 24 विकेट हो गए। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार 5 विकेट हॉल प्राप्त किया। नितीश रेड्डी ने इस मैच में अपना पहला टेस्ट सैकड़ा जमाया, हालांकि उनके शतक के बावजूद भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
IND vs AUS टेस्ट सीरीज में टूटा फैन्स का रिकॉर्ड
13 साल से भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं हारी थी लेकिन वह विजयी रथ अब रुक गया। नाथन लायन ने रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट विकेटों के मामले में पीछे छोड़ दिया। उनके अब 538 विकेट हो गए हैं। दर्शकों के हिसाब से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक की सबसे बड़ी संख्या में मैच देखने लोग आए। पाँचों दिन स्टेडियम फैन्स से भरा रहा।












Click it and Unblock the Notifications