IND vs AUS: जायसवाल, ईशान किशन, रिंकू का धमाका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 का लक्ष्य
IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर हासिल किया। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़े।
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारत ने तगड़ी शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल अलग ही मूड में थे। उन्होंने सीन एबोट को एक ही ओवर में 24 रन जड़ डाले और भारतीय टीम ने 4 ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया। जायसवाल ने धाकड़ बैटिंग की।

जायसवाल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली और आउट हो गए। वह 53 रन बनाकर चलते बने। हालांकि जायसवाल के जाने से रन गति पर असर पड़ा लेकिन टीम इंडिया ने 10 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
ईशान किशन ने पिछले मैच की तरह इस बार भी अपना रंग दिखाया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए 29 गेंद में ही हे फिफ्टी जमा दी। यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही। 3 चौके और 4 छक्कों से वह 32 गेंद में 52 रन बनाकर स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए।
जायसवाल एक छोर पर खड़े रह बना रहे थे लेकिन व धीमा खेल रहे थे। जायसवाल ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में एबोट को 3 चौके और 2 छक्के जड़ भारत को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।
गायकवाड़ 58 रन बनाकर आउट हो गए थे। रिंकू ने ताबड़तोड़ खेलते हुए 9 गेंद में ही नाबाद 31 रन बना डाले। तिलक वर्मा 2 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 235 तक पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने सबसे ज्याददा 3 विकेट हासिल किये, गेंदबाजों की काफी पिटाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications