IND vs AUS: भारतीय टीम में होंगे 4 बदलाव,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में ऐसी होगी प्लेइंग 11

India vs Australia Playing 11 predictions: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम राजकोट में बुधवार को साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों में हराते हुए सीरीज पर कब्जा पहले ही जमा लिया है। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर चुकी है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी टीम में वापस आएँगे। कुछ प्लेयर ऐसे भी होंगे जिनको आराम दिया जाएगा। भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि एक मजबूत टीम मैदान पर उतारकर जीत दर्ज की जाए।

indian team

ओपनर बल्लेबाज

रोहित शर्मा और ईशान किशन को बतौर ओपनर देखा जा सकता है। अब तक खेले गए दो मैचों में रोहित शर्मा टीम में नहीं थे। अंतिम मैच में वह वापस आ गए हैं। रोहित शर्मा इस मुकाबले में कप्तान भी होंगे। गिल को आराम देने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनर के तौर पर मैदान पर देखने को मिलेंगे।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर

विराट कोहली भी रेस्ट के बाद वापस मैदान अपर आने के ले तैयार हैं। मध्य क्रम की बल्लेबाजी में कोहली एक बड़ा और अहम नाम है। ऐसे में उनकी वापसी टीम के लिए अच्छी खबर है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। सूर्यकुमार यादव भी टीम में रहेंगे। रविन्द्र जडेजा भी बतौर ऑल राउंडर टीम में होंगे। अश्विन भी ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल होंगे। पिछले मैच में उन्होंने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

गेंदबाज

इस कैटेगरी में तीन नाम अहम हैं। बुमराह की वापसी होगी। उनके अलावा मोहम्मद सिराज भी टीम में वापस आएँगे। प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर कुलदीप यादव को लाया जा सकता है। मोहम्मद शमी भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे और शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठाने की संभावना है। ठाकुर का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। ऐसे में वह शायद टीम में शामिल नहीं किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+