IND vs AUS: 208 रन बनाकर भी हारे, भारत ने मोहाली में बना दिया हार का अनचाहा रिकॉर्ड
मोहाली, 21 सितंबर: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी ही धरती पर नई रिकॉर्डधारी हार का सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 208 रनों का काफी चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने यह 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस दौरान गेंदबाज पूरी तरह नाकाम साबित हुए और हार्दिक पांड्या की एक और शानदार पारी बेकार चली गई।
Recommended Video

भारत ने मोहाली ने बना दिया हार का अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरुन ग्रीन ने 30 गेंदों पर 61 रन बनाए जबकि मैथ्यू वेड अंत में तेज 45 रन बनाने में कामयाब रहे।
वेड केवल 21 गेंदों पर ये नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। इसके साथ ही भारत ऐसी टीम बन गया जिसने एक कैलेंडर ईयर में एक से ज्यादा पर अपनी धरती पर 200 प्लस का टोटल भी डिफेंड नहीं किया। भारत ऐसी पहली टीम बन गया है। वे साउथ अफ्रीका के बाद ऐसी दूसरी टीम हैं जो आईसीसी के फुल मेंबर होकर भी 200 प्लस का स्कोर करके हार का मुंह देख रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने 2016 में ऐसा किया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 211 रनों को डिफेंड करने में भी थी नाकामी
इससे पहले भारत ने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 211 रनों को डिफेंड करने में नाकामी दर्ज की थी। यह पांच मैचों की सीरीज ऋषभ पंत की कप्तानी में खेली गई थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली थी।
इस तरह भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 प्लस करके हार हासिल की।

बल्लेबाज चले, गेंदबाजों ने निराश किया
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों ऐसा किया था।
मंगलवार को, भारत ने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था। ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल के 55 रन और हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 46 रन बनाए।
हालांकि, जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के गेंदबाजों को मोहाली में एक अच्छी बल्लेबाजी पिच पर ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

केवल अक्षर ही सफल रहे
ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन और स्टीव स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की लेकिन अक्षर ने ग्रीन को आउट करके साझेदारी तोड़ दी। उमेश यादव ने इसके बाद स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल दोनों को 6 गेंदों में आउट किया, और ऑस्ट्रेलिया 109 से 1 विकेट पर 123 पर 4 विकेट पर फिसल गया।
तब भारत की वापसी होनी चाहिए थी। हालांकि, डेथ ओवरों में हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार को बुरी तरह धोया गया। 3 ओवर के अंतराल में 53 रन आए और ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद और 4 विकेट शेष रहते जीत ली। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 52 और हर्षल ने 4 ओवर ने 49 रन दिए। केवल अक्षर ही सफल रहे जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications