IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, कब और कहां होगा पहला मुकाबला?
IND vs AUS T20 Series Schedule: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना किया है लेकिन दौरा समाप्त नहीं हुआ है। अभी मुकाबले बाकी हैं लेकिन एक अलग सीरीज में ये मैच होंगे। पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब दोनों टीमों के बीच टक्कर होनी है।
टी20 सीरीज के लिए टीम भी अलग रहेगी और कप्तान भी दूसरा होगा। सूर्यकुमार यादव के अगुवाई में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। फटाफट क्रिकेट का क्रेज भी अलग स्तर का होता है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज अहम मानी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घरेलू मैदानों का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेगी और भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्पियन की हैसियत से मैदान पर उतरेगी। एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए फैन्स का उत्साह देखने को मिला था, दोनों अब वापस भारत लौट आएंगे।
टी20 सीरीज में शुभमन गिल उपकप्तान हैं, वनडे सीरीज में वह कप्तान थे। टी20 में जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, इससे टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी।
IND vs AUS T20 Schedule: भारत-ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल
29 अक्टूबर 2025 पहला T20 मैनुका ओवल, कैनबरा 1:45 PM
31 अक्टूबर 2025 दूसरा T20 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड 1:45 PM
2 नवंबर 2025 तीसरा T20 बेलरीव ओवल, होबार्ट 1:45 PM
6 नवंबर 2025 चौथा T20 बिल पिपेन ओवल, गोल्ड कोस्ट 1:45 PM
8 नवंबर 2025 पांचवां T20 द गाबा, ब्रिस्बेन 1:45 PM
IND vs AUS: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर जियो+हॉटस्टार पर ये मैच लाइव देखे जा सकते है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
भारतीय टी20 टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications