रोहित, अश्विन, जडेजा जरा यहां खेलकर दिखाओं! भारत की जीत के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने दिया चैलेंज
'टर्निंग विकेट' पर भारत की जीत के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने रोहित, अश्विन और जडेजा को बर्फीली पिच पर खेलने के लिए बुलाया है और मोटे फर वाले कोट से ढके लोगों की क्रिकेट खेलती फोटो शेयर की है।

भारत ने एक और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की पहला कदम मजबूती से उठाते हुए नागपुर मुकाबला जीत लिया जिसमें टीम इंडिया ने तीन दिनों के भीतर ही ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। ये 4 मैचों की श्रृंखला है जहां टीम 1-0 से आगे हो गई है। काफी हद तक ये सीरीज भारत ही जीतने जा रहा है और ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण है जहां भारत को इसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलने को मिल सकता है।

अपने घर पर भारत का जबरदस्त प्रदर्शन
भारत ने नागपुर की मुश्किल पिच पर गेंद और बल्ले दोनों से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया ने उतना ही शर्मनाक। भारत ने कंगारूओं को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो पारियों में क्रमशः 177 और 91 रन बनाए, जिसमें वे भारत के 400 रनों को दोनों पारियों में मिलकर भी नहीं बना सके।

पिच को लेकर पहले ही बहुत सारी बातें हो चुकी
भारत की इस जीत पर सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहा क्योंकि पिच को लेकर पहले ही बहुत सारी बातें हो चुकी थी। फॉक्स मीडिया जैसे लोग पिच को छेड़छाड़ वाली बता रहे थे। कई गोरों को ये बात हजम नहीं हो रही थी कि पिच स्पिन क्यों करेगी। लेकिन मैच के बाद पिच की आलोचनाएं कम होती गई और कंगारूओं की बैटिंग पर ज्यादा बात हुई।

रोहित, अश्विन और जडेजा को बर्फीली पिच पर खेलने के लिए बुलाया
हालांकि आइसलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की जीत पर एक मजेदार मीम पोस्ट किया जिसमें फिर उन्होंने पिच की बात की लेकिन मजेदार अंदाज में। आइसलैंड क्रिकेट अपने मैदानी खेल से ज्यादा ट्विटर पर ट्वीट के 'बाउंसरों' के लिए ज्यादा चर्चित है। लोग कहते हैं इस अकाउंट का एडमिन कोई मस्त इंसान है जिसने इस बात भारत को आइसलैंड की घरेलू परिस्थितियों में खेलने के लिए कहा है। उसने रोहित, अश्विन और जडेजा को बर्फीली पिच पर खेलने के लिए बुलाया है और मोटे फर वाले कोट से ढके लोगों की क्रिकेट खेलती फोटो शेयर की है।
उंगली पर मरहम से कुछ ज्यादा लगाने की जरूरत होगी
ट्वीट ने कहा, "तो, रोहित, रवि और रवींद्र, आप अपनी घरेलू परिस्थितियों में ये सब कर सकते हैं, लेकिन लैंगजोकुल ग्लेशियर पर बर्फीले शनिवार के बारे में क्या ख्याल है? यहां गेंद को पकड़ने के लिए उंगली पर मरहम से कुछ ज्यादा लगाने की जरूरत होगी। वैसे स्लाइडर गेंदबाजी करने के लिए अच्छी जगह है ये।"
ये फोटो और ट्वीट देखकर यूजर्स बहुत हंसे हैं। भारत का अगला मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टेस्ट सीरीज में दो और मैच जीतने हैं।












Click it and Unblock the Notifications