रोहित के पैरों में लेटा दिया, शाहरुख खान बना दिया, भुवी के 19वें ओवर ने दीवानों से क्या-क्या करा दिया

मोहाली, 21 सितंबर: भारत को मिल रही लगातार हार के बीच एक बात तो साफ हो चुकी है कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता वहां है जिसको हम कागजों में भारत की सबसे बड़ी मजबूती के तौर पर देखते रहते हैं। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में हाल ही में जितने असफल रहे हैं उसके बाद यह कल्पना करने से भी डर लगता है कि अगर टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के बिना चली गई तो क्या होगा?

Recommended Video

    IND vs AUS: Bhuvneshwar Kumar ने जब 19वां ओवर डाला, टीम ने गंवाया मैच | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    भुवी फिर से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए

    भुवी फिर से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए

    भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज है और वे ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी उनसे अपेक्षा नहीं की जाती। जिसके चलते हार का खामियाजा लगातार भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का है जहां भुवनेश्वर कुमार ने अपने 19 ओवर में 16 रन खर्च करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दे दी। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर से 19वां ओवर फेंकने के लिए कहा। कंगारुओं ने अनुभवी भुवी पर आसानी से रन बनाएं और 4 गेंद शेष रहते हुए यह मुकाबला जीत लिया।

    एशिया कप में भी ऐसा हो चुका है

    एशिया कप में भी ऐसा हो चुका है

    भुवी 17 ओवर भी काफी महंगा कर चुके थे जिसके चलते उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 52 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं लिया। भुवनेश्वर कुमार की यह कहानी नई नहीं है। वह टुकड़ों में प्रदर्शन करने के माहिर होते जा रहे हैं। तीन-चार मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वे अचानक एक मुकाबला ऐसा खेलते हैं कि उनके बड़े से बड़े फैंस की भी आंख खुली रह जाती है। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 19 रन दिए थे और श्रीलंका के खिलाफ वे 19वें ओवर में ही 17 रन खर्च कर चुके थे। यह दोनों ही मुकाबले भारत हारा है।

    क्रिकेट के दीवाने फैंस लेकर आए मीम्म और ट्रोलिंग

    क्रिकेट के दीवाने फैंस लेकर आए मीम्म और ट्रोलिंग

    अब क्रिकेट के दीवाने फैंस को लगता है कि रोहित शर्मा का फैसला टीम इंडिया के खिलाफ गया है। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार दोनों को ही ट्रोल किया गया है। कई मींस की बाढ़ आ गई है जहां भुवनेश्वर कुमार को लेकर फैंस का गुस्सा फूटा है। भुवनेश्वर कुमार द्वारा अंतिम ओवरों में मुकाबला हारने के बाद इंडियन फैंस के साथ-साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी पस्त दिख रहे हैं। पठान ने ट्वीट करके कहा है कि- मैं एक बार फिर से कहता हूं अंतिम पांच ओवर में भुवनेश्वर कुमार को केवल 1 ओवर ही दीजिए।

    रोहित के पैरों में लेटा दिया, शाहरुख खान बना दिया

    रोहित के पैरों में लेटा दिया, शाहरुख खान बना दिया

    एक यूजर कहते हैं कि भुवनेश्वर कुमार से डेथ ओवर से पहले ही गेंदबाजी कराना बेहतर है। यह तीसरा मैच है जो हम उनके 19वें ओवर की वजह से हारे हैं। इस दौरान भारतीय फैंस ने बुमराह को काफी मिस किया है और अर्शदीप सिंह से भी 19वें ओवर में आने की उम्मीद की है। क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी यॉर्कर गेंद फेंक सकते हैं। अगर कुछ मींस की बात की जाए तो विराट कोहली को काफी डरे हुए अंदाज में एक कोने में झांकता हुआ दिखाया गया है और कहा गया है कि जब भुवनेश्वर को गेंदबाजी मिलती है तो हर भारतीय का यही हाल होता है।

    फैंस खफा हैं

    फैंस खफा हैं

    तो वही एक और मीम में शाहरुख खान को अपनी बाहें फैलाकर व हाथ ऊपर करके दिखाया गया है और कहा गया है कि जब भुवनेश्वर कुमार 17वां और 19वां ओवर लेकर आते हैं तो अंपायर का यही हाल होता है। यहां पर भुवनेश्वर कुमार द्वारा फेंकी गई वाइड गेंद और उन पर पड़ने वाले छक्कों की ओर इशारा है।

    एक मीम में रोहित शर्मा के सामने एक दर्शक हाथ जोड़कर दंडवत प्रणाम कर रहा है। फैन का कहना है कि जब रोहित भुवी से 19वां ओवर कराने के लिए पूछते हैं तो उनकी यही हालत होती है। इस मैच में रोहित शर्मा द्वारा दिनेश कार्तिक की ठोड़ी पकड़े जाने का मामला भी काफी चर्चाओं में आया। इसकी भी काफी मीम बनी और यूजर्स का कहना है कि अगर अब भी 19वां ओवर भुवनेश्वर को दिया जाता है तो हमारा गुस्सा भी ऐसा ही होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+