IND vs AUS: रोहित से लेकर कोहली तक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक ODI रन वाले 4 भारतीय
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है। भारतीय टीम से विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर नजर रहने वाली हैं। दोनों प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं। भारतीय टीम के कई प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय क्रिकेट में धोने का काम किया है।
दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में चार भारत के हैं। इससे पता चलता है कि वनडे में भारत के प्लेयर्स ने किस स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है। यहां ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले टॉप चार भारतीयों के बारे में जानना चाहिए।

सचिन तेंदुलकर: इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय टीम के पूर्व धांसू ओपनर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के नाक में दम किया है। सचिन ने 71 मुकाबले खेलकर 3077 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 फिफ्टी और 9 शतक आए हैं। 175 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
विराट कोहली: किंग कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने भी कंगारुओं को कई बार अपनी बैटिंग से घुटने टेकने पर मजबूर किया है। उन्होंने 50 मुकाबले खेलकर 2451 रन बनाए हैं। कोहली ने 15 अर्धशतक और 8 शतकीय पारियां खेली हैं। कोहली का बेस्ट स्कोर 123 रन रहा है।
रोहित शर्मा: इसी लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बल्ले से तहलका मचाया है। 46 मुकाबले खेलकर उन्होंने 2407 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 9 फिफ्टी और 8 शतक जमाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 209 रन है।
महेंद्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 55 मुकाबले खेलकर 1660 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से 11 अर्धशतक और 2 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। नाबाद 139 रन उनका बेस्ट स्कोर है।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications