IND vs AUS Final: अहमदाबाद में टीम इंडिया कैसे जीतेगी वर्ल्ड कप? सद्गुरु ने रोहित बिग्रेड को दिया जीत का मंत्र

World Cup final 2023, India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप जीतने से बस एक कदम दूर है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम करने की होगी।

12 साल बाद जीत का मौका: भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाया गया वह छक्का आज भी फैंस के जहन में ताजा है। भारतीय टीम 12 साल बाद एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।

World Cup final 1

सद्‌गुरु ने कही यह बात: देश और दुनिया भर में वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाएं की जा रही है। आधुनिक गुरु सद्‌गुरु ने भी अब भारतीय टीम को लेकर अपनी बात कही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सद्गुरु से यह सवाल पूछता हुआ दिखाई पड़ रहा है कि क्या वह भारतीय टीम को कोई सलाह देना चाहेंगे जिससे वर्ल्ड कप भारत की झोली में आ जाए?

जानिए सद्‌गुरु ने क्या कहा: इस सवाल के जवाब में सद्गुरु कहते हैं मुझे पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम को क्रिकेट खेलना आता है। सद्गुरु ने कहा कि आप जीतने की कोशिश बिल्कुल मत कीजिए। बस खेल पर ध्यान दीजिए, अगर आप एक अरब लोगों के लिए वर्ल्ड कप लाने के बारे में सोचेंगे तो आप बाल को हिट करने से चूक सकते हैं। लेकिन अगर आप हर गेंद के बारे में सोचेंगे और हर गेंद पर शॉट लगाएंगे तो इसमें आपको कामयाबी मिलेगी। सद्गुरु ने कहा कि वर्ल्ड कप को कैसे जीता जाए इसके बारे में मत सोचो बॉल को कैसे हिट किया जाए। विपक्षी टीमों के विकेट को कैसे लिया जाए बस यही सोचना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+