IND vs AUS: 'ऋतू का ही राज है,' शतक के बाद मैक्सवेल के ओवर में 30 रन ठोकने पर फैन्स का सलाम
Ruturaj Gaikwad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल कर दिया। गायकवाड़ ने कंगारुओं की बखिया उधेड़कर रख डाली। उन्होंने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए शतक जमा दिया। शतक बाद वह नाबाद लौटे।
गायकवाड़ ने मैच में बीसवें ओवर की पहली गेंद पर छक्के से शतक पूरा कर लिया। मैक्सवेल को इस ओवर में उन्होंने आड़े हाथों लिया और 3 छक्कों के अलावा 2 चौके उड़ाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी समझ नहीं पाए कि यह क्या हुआ है। अंतिम ओवर में भारत को 30 रन मिले।

एक समय जल्दी ही भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज के बीच एक भागीदारी हुई। बाद में ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ शॉट खेलते हुए बैट से चोट की और कंगारुओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
गायकवाड़ ने 57 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 123 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 13 चौके और 7 धमाकेदार छक्के आए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 31 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर आउट हो गए। कई लोगों ने कहा कि मैदान पर ऋतू का ही राज है। सोशल मीडिया फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाओं से भर गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गायकवाड़ का यह पहला शतक है।












Click it and Unblock the Notifications