दिनेश कार्तिक ने उमेश यादव को बताया इंदौर टेस्ट का बेस्ट तेज गेंदबाज, दिखाई रिवर्स स्विंग की मास्टरक्लास

Umesh Yadav in Indore Test: उमेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने भी उनकी सराहना की। दिनेश कार्तिक ने उनको मैच का बेस्ट पेसर बताया।

IND vs AUS:

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शानदार स्पेल में तीन विकेट लेने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की जमकर तारीफ की। टीम प्रबंधन द्वारा बाकी तेज गेंदबाजी की तुलना में कम मौके देने के बावजूद यादव ने भारतीय पिचों पर अपनी काबिलियत साबित की है।

सच ये है कि यादव ने ये तीन विकेट लेकर यह सुनिश्चित किया कि भारत के पास अभी भी टेस्ट में मौका है क्योंकि तीन सौ की ओर बढ़ रही कंगारूओं की पारी अगर 197 रनों पर ढेर हो गई तो इसका क्रेडिट यादव की बॉलिंग को जाता है।

उमेश यादव ने एक ऐसी पिच पर रिवर्स स्विंग की जिसने रैंक टर्नर का काम किया था। उन्होंने कैमरून ग्रीन को विकेटों के सामने फंसाया और मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी के स्टंप्स को उड़ा दिया और पांच ओवरों में 3/12 के आंकड़े के साथ अपना स्पेल समाप्त किया।

कार्तिक ने टेस्ट मैच में दोनों टीमों में यादव को अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज घोषित किया। उन्होंने क्रिकबज को बताया, "मुझे लगा कि वह (उमेश यादव) दोनों टीमों में सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाज थे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और दिखाया कि वह रिवर्स स्विंग के साथ इतने अच्छे क्यों हैं।"

"उनका एक्शन थोड़ा स्लिंगी है, इसलिए जब रिवर्स स्विंग की बात आती है तो वह काफी काम के साबित होते हैं। वे भारत के पास बेहतर तेज गेंदबाजों में से एक है, खासकर भारतीय परिस्थितियों में।"

हालांकि यादव की बॉलिंग भारत को इस टेस्ट मैच में बुरी तरह हारने से बचा नहीं सकी है क्योंकि भारतीय टीम पहली पारी में 109 और दूसरी में 163 रनों पर ढेर हो गई थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने उमेश यादव द्वारा किए गए विकेट पतन से पहले बहुत ही अच्छी बैटिंग की थी। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया चौथी पारी में भी बहुत अच्छा दिखाई दिया और ऐसा नहीं लगा कि पिच बल्लेबाजों को किसी भी कीमत पर आउट होने के लिए उतावली है।

कहीं ना कहीं ये नाथन लियोन की क्लास थी जो अश्विन और जडेजा की गेंदबाजी से बहुत ऊपर की साबित हुई और ये भारतीय बल्लेबाजों की बहुत ही घटिया दर्जे की बैटिंग थी क्योंकि इसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने कहीं अधिक विश्वास से रन बटोरे। इन सब चीजों के चलते ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट मैच 9 विकेट से जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+