IND vs AUS: अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को दिया अपनी बैटिंग में सुधार का क्रेडिट
Axar Patel 74 Runs: अक्षर पटेल का कहना है कि मैं बैटिंग में सुधार कर सकता हूं और अपने 30 और 40 को मैच जीतने वाले स्कोर में बदल सकता हूं। इस समय मैं यही कर रहा हूं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच दूसरा टेस्ट (Delhi Test) उतार-चढ़ाव भरा रहा है जहां दूसरा दिन समाप्त करते-करते इस मुकाबले में हावी होते दिख रहे हैं और साफ दिखने लगा है कि कंगारूओं ने डेविड वार्नर को ओपनिंग में लेकर व ट्रेविस हेड को जगह ना देकर पहले टेस्ट मैच में एक ट्रिक मिस कर दी थी। दूसरा मैच वार्नर के कंकसन के चलते बाहर होने से पूरी तरह पलट किया क्योंकि ट्रेविस हेड ने जो पलटवार किया वह आज एक ही सत्र में मैच को भारत से बहुत दूर ले जा सकता है। हेड वनडे स्टाइल में टेस्ट खेलने के लिए जाने जाते हैं जो ओपनिंग में आए हैं और बहुत ही ठोस व तूफानी इरादों से भरे लग रहे हैं। उनको देखकर लाबुशेन जैसे परंपरागत टेस्ट बल्लेबाज भी खोल से बाहर आकर काउंटर अटैक कर रहे हैं। लेकिन इन सबकी शुरुआत की अक्षर पटेल ने।
दूसरे दिन अक्षर की 115 गेंदों में 74 रन की पारी भारत के लिए बेहद जरूरी थी। 29 साल का यह खिलाड़ी हाल ही में शानदार फॉर्म में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भी गेंद की तुलना में बल्ले से प्रभावित किया। पहले टेस्ट में भी उन्होंने 84 रन बनाए थे जब भारत ने सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराया था। पटेल ने अपने प्रदर्शन का श्रेय दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को दिया। भारत की दिल्ली टेस्ट पारी में पटेल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वापसी की और संघर्षरत भारतीय टीम बढ़त की उम्मीद देने में कामयाब रहे।
लेकिन अंतिम तीन विकेट इतनी तेजी से गिरे की भारत 1 रन से पीछे रह गया। पटेल ने NDTV के हवाले से कहा, "दिल्ली कैपिटल्ल में, मैंने रिकी (पोंटिंग) के साथ बहुत बात की कि मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ कैसे बेहतर हो सकता हूं। यहां तक कि भारतीय टीम के साथ भी, मैं बल्लेबाजों से बात कर रहा था। मुझे लगा कि मैं अपने 30 और 40 रन बनाकर अपनी क्षमता का एहसास नहीं कर रहा था। मैं खेल फिनिश नहीं कर पा रहा था। तो, यह मानसिकता को बदलने के बारे में था। कभी-कभी आप एक ऑलराउंडर के रूप में विकेट लेकर रिलेक्स हो सकते है कि बैटिंग में अब टेंशन नहीं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं बैटिंग सुधार कर सकता हूं और अपने 30 और 40 को मैच जीतने वाले स्कोर में बदल सकता हूं। मैं अब ऐसा ही सोचता हूं और इससे काफी फर्क पड़ा है।"












Click it and Unblock the Notifications