पूर्व पाक स्पिनर ने दी इस खिलाड़ी को शामिल करने की सलाह, अहमदाबाद की पिच पर खेल सकता है शॉट्स
पाकिस्तानी दिग्गज का मानना है कि अहमदाबाद की पिच इंदौर से थोड़ी हटकर होगी जहां पर स्पोर्टिंग विकेट देखने के लिए मिल सकता है। ऐसे में भारत को एक ऐसा खिलाड़ी चुनना चाहिए जो स्विप और रिवर्स स्वीप बढ़िया खेलता हो।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नाम पर विचार किया जा सकता है क्योंकि वहां की पिच थोड़ी तेज बेहतर हो सकती है जहां पर आप तेज गेंदबाजों को भी खिला सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पैट कमिंस के स्थान पर स्कॉट बोलेंड खेलेंगे जो टॉड मर्फी या मैथ्यू कुह्नमैन की जगह ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने पुष्टि कर दी है कि स्टीव स्मिथ ही चौथे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी करेंगे क्योंकि कमिंस नहीं खेलेंगे।
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव को खिलाया था लेकिन बात नहीं बनी। फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को लाया गया जो धीरे-धीरे टर्निंग पिच पर बैटिंग को समझ रहे हैं। कनेरिया का मानना है कि सूर्युकमार के पास स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स खेलने की क्षमता है जो अहमदाबाद जैसे ट्रैक पर बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं।
दानिश ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आगे कहा, भारतीय बैटिंग को चलने की जरूरत है। रोहित, कोहली, गिल श्रेयस को स्कोर करने की जरूरत है। आप हर समय अपने लोअर ऑर्डर पर निर्भर नहीं रह सकते। श्रेयस अय्यर और विराट कोहली कब स्कोर करेंगे? आप इंदौर में पहले दिन ही हार गए थे क्योंकि टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 109 रनों पर पारी ढेर हो गई।
केएल राहुल की जगह शामिल किए गए शुभमन गिल ने भी इंदौर में स्कोर नहीं किया जिसके चलते कनेरिया को लगता है कि गिल पर प्रदर्शन की तलवार लटक रही है। उन्होंने खराब शॉट खेला और कोच द्रविड़ उससे खुश नहीं थे। जब ये सब होता है तब टीम में आपकी जगह पर सवाल खड़े होते हैं। कम से कम केएल राहुल अनलकी थे जो अजीब तरह से आउट हुए। शुभमन गिल को सुधार करना होगा और समझना होगा कैसे वे मिले हुए मौकों को सबसे ज्यादा भुना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications