IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने गावस्कर से हासिल की 100वीं टेस्ट कैप, टीम और परिवार ने किया सेलिब्रेट- VIDEO
रोहित शर्मा ने टॉस के समय बताया कि वह पुजारा के लिए कितने खुश हैं। उनके करियर में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव रहे हैं। इस दौरान मैदान पर मौजूद गावस्टर ने 100वीं टेस्ट कैप दी।

भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है जहां पर पैटकमिंस ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मुकाबले में केवल एक बदलाव के साथ उतरी है जहां चोटिल श्रेयस अय्यर फिट होकर वापस आए हैं तो मिडिल ऑर्डर में उनकी जगह बनाने के लिए सूर्यकुमार यादव को बाहर किया गया है। भारतीय टीम ने नागपुर में हुआ पहला टेस्ट मैच केवल 3 दिन के अंदर जीत लिया था और दिल्ली की पिच भी स्पिन की अच्छी खासी मदद करने जा रही है जहां पर कंगारुओं के सामने एक बड़ी चुनौती मौजूद है।

चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट मैच
इस मुकाबले का खास आकर्षण चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट मैच भी है। भारतीय टीम के नंबर 3 के बल्लेबाज पुजारा के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि वे टीम से अंदर-बाहर होते रहे और कई ऐसे मौके आए जब करियर में उनकी प्रतिष्ठा और बल्लेबाजी क्षमता की साख दांव पर लगी। टेस्ट क्रिकेट में 100 मुकाबले खेलना आपको अपने आप में ही एक ही लीजेंड बना देता है। हालांकि पुजारा करियर में उतार-चढ़ाव के दौर से जूझते रहे हैं पर हाल ही में उन्होंने कहा है कि वह भी 35 साल के हैं और उनके पास पर्याप्त क्रिकेट बाकी है।
सुनील गावस्कर ने 100वीं टेस्ट कैप प्रदान की
रोहित शर्मा ने टॉस के समय बताया कि वह पुजारा के लिए कितने खुश हैं और उनका परिवार भी वहां पर मौजूद है। रोहित ने कहा कि 100 टेस्ट मैच खेलना नहीं है। उनके करियर में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव रहे हैं। इस दौरान मैदान पर मौजूद सुनील गावस्कर ने पुजारा को उनके करियर की खास उपलब्धि पर 100वीं टेस्ट कैप प्रदान की। वे पुजारा को यह सम्मान देने के लिए परफेक्ट क्रिकेटर में से एक है। जब कैप दी जा रही थी तब पूरी भारतीय टीम पुजारा के पीछे खड़ी थी और उनकी फैमिली पुजारा के साथ थी। सबने मिलकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया।
मेरे लिए टेस्ट मैच सबसे बड़ा फॉर्मेट है
पुजारा ने कहा, एक लीजेंड से ये कैप मिलना एक सम्मान की बात है। गावस्कर ने हमेशा प्रेरणा दी है। मैं एक युवा के तौर पर भारत के लिए खेलना चाहता था लेकिन मुझे कभी नहीं पता था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेल पाऊंगा। मेरे लिए टेस्ट मैच सबसे बड़ा फॉर्मेट है जो आपके सामने जीवन की तरह की चुनौतियां पेश करता है। सभी युवाओं को मैं कहना चाहूंगा कि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए कठिन मेहनत करें। मैं अपने परिवार, पत्नी, बीसीसीआई और अपनी टीम के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अभी तक मेरी इस यात्रा में मुझे सपोर्ट किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications