IND vs AUS: इंदौर टेस्ट की पिच रेटिंग के खिलाफ BCCI का बड़ा फैसला, ICC को कहा बदलो निर्णय

आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इंदौर टेस्ट की पिच को रेटिंग दी थी। इसके बाद बीसीसीआई ने इसके खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया।

IND vs AUS

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट मैच ढाई दिन में समाप्त हो गया था। भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आईसीसी ने पिच की स्थिति को देखते हुए रेटिंग जारी की थी। आईसीसी ने इस पिच को खराब रेटिंग दी थी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच को आईसीसी ने खराब रेटिंग के अलावा तीन डीमेरिट पॉइंट भी दिए थे। बीसीसीआई ने इस रेटिंग को लेकर कदम उठाने की बात कही थी और अब ऐसा ही कुछ हुआ है।

बीसीसीआई ने दर्ज कराया विरोध

बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी को ई-मेल के जरिये लिखे गए पत्र में मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के निर्णय पर रिव्यू करने का आग्रह किया गया है। बीसीसीआई ने मैच रेफरी द्वारा दिए गए 3 डीमेरिट अंकों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए समीक्षा की मांग की है।

अब निर्णय आईसीसी को लेना है

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के पास रेटिंग को लेकर अपील दायर करने का मौका था। बोर्ड ने रेटिंग के तुरंत बाद इस पर काम शुरू कर दिया था। आईसीसी ने इंदौर टेस्ट मैच की समाप्ति के कुछ ही घंटों के बाद पिच पर निर्णय आ गया था। बोर्ड अधिकारियों को भी लगता है कि पिच की रेटिंग में समीक्षा की गुंजाइश है और रेटिंग को औसत से नीचे माना जा सकता है। बीसीसीआई की आपत्ति पर अब आईसीसी के दो सदस्यों की समिति को निर्णय लेना है।

रावलपिंडी टेस्ट के पिच की रेटिंग बदली गई थी

आईसीसी के हालिया समय में समीक्षा से रेटिंग बदली भी है। ताजा मामला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में हुए टेस्ट मैच का है। इस मुकाबले की पिच को आईसीसी ने औसत से निचले दर्जे की माना था और एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर की थी। आईसीसी ने फैसले की समीक्षा करते हुए इसे बदल दिया था। रावलपिंडी टेस्ट की पिच की रेटिंग को आईसीसी ने वापस ले लिया था और डीमेरिट पॉइंट भी हटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+