IND vs AUS: 16 साल पहले एक पाकिस्तानी ने जड़ा था भारत में शतक, अब उस्मान ख्वाजा ने उसे दोहराया
अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ख्वाजा एक खास क्लब में शामिल हो गए, 16 साल बाद पाकिस्तान में जन्मे किसी खिलाड़ी ने शतक जड़ा है।

IND vs AUS 4th Test: उस्मान ख्वाजा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। दो फिफ्टी जड़ने के बाद वह अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक जमाने में सफल रहे। दिन का खेल समाप्त होने तक ख्वाजा नाबाद लौटे। अंतिम सेशन के अखिरी ओवर में ख्वाजा ने चौका जड़ते हुए शतक पूरा कर लिया। हर बल्लेबाज का यह सपना होता है कि भारत में जाकर शतक जमाया जाए, ख्वाजा ने भी अपना वह सपना पूरा किया। इसके साथ उन्होंने अपने साथ एक खास रिकॉर्ड भी जोड़ लिया।
ख्वाजा खास क्लब में शामिल
उस्मान ख्वाजा पिछले सोलह सालों में भारत में शतक जड़ने वाले दूसरी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले साल 2007 में मिस्बाह उल हक ने यह किया था। कोलकाता में खेलते हुए मिस्बाह उल हक ने यह कारनामा किया था। मिस्बाह उल हक उस समय 161 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उसके बाद पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने के लिए ज्यादा नहीं आई।
उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ
उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन बाद में परिवार के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए और वहीँ की नागरिकता भी ले ली। अहमदाबाद टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 4 विकेट पर 255 रनों के स्कोर तक पहुँच गई। ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने नाबाद 49 रनों की नाबाद पारी खेली। ग्रीन और ख्वाजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए अविजित 85 रनों की भागीदारी की।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टॉस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ख्वाजा और हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।इसके बाद स्मिथ ने उचित योगदान दिया। ख्वाजा हर सेशन अपने खेल को आगे बढ़ाते रहे और भारतीय गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया। दिन के अंतिम समय में वह शतक बनाकर ख़ुशी से झूम उठे और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति की तरफ अग्रसर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications