IND vs AUS: 'इसकी कोई कमजोरी नहीं,' हार के बाद भी इस भारतीय की हो रही प्रशंसा, मांजरेकर ने बताया टीम का जिन्न

IND vs AUS, 4th Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में चौथे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) टेस्ट के 5वें दिन नाथन लियोन को जल्दी आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई दूसरी पारी का अंतिम विकेट लेते हुए, जसप्रीत बुमराह ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, साथ ही उन्होंने एक बार फिर पांच विकेट लिए।

अंतिम विकेट के साथ बुमराह ने 30 विकेट का आंकड़ा भी पार कर लिया, और ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में 30 विकेट लेने वाले पहले मेहमान गेंदबाज और केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, वह बिशन सिंह बेदी की कैटेगरी में शामिल हो गए, साथ ही सर कर्टली एम्ब्रोस की कैटेगरी में शामिल हो गए, जिन्होंने 32 साल पहले ऐसा ही किया था।

aus vs ind 5th test

संजय माजरेकर ने की जमकर प्रशंसा

बुमराह को एक बार फिर गेंद से प्रदर्शन करते देख, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उनकी सराहना की वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक गिफ्ट के रूप में लाया गया एक जिन्न (Genie) है।

माजरेकर ने बुमराह की गेंदबाजी को बताया दोषहीन

प्रसारकों से बात करते हुए, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बुमराह की गेंदबाजी को दोषहीन बताया और उन्हें भारतीय क्रिकेट का 'जिन्न' बताया।

उन्होंने कहा कि, 'इस आदमी में कोई कमजोरी नहीं है। यह लगभग ऐसा है जैसे वह भारतीय क्रिकेट के लिए उपहार के रूप में लाया गया एक जिन्न है और आप उससे जो चाहते हैं वह आपको मिल जाता है। और यह हमेशा बुमराह ही प्रदान करता है, चाहे वह टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर का वर्ल्ड कप, या यह ऐसा मैच हो, एक ऐसे महत्वपूर्ण खेल में जहां बहुत से गेंदबाजों को कुछ भी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।'

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

59 वर्षीय ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'उन्होंने एलेक्स कैरी को ऐसे क्लीन बोल्ड किया, जैसे वह नंबर 10, 11 बल्लेबाज हों। उनके पास उस स्पेल में सिर्फ दो गेंदें बची थीं। आपको पता था कि वह दो गेंदों से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करने वाले हैं, और उन्होंने एलेक्स कैरी को भी आउट कर दिया। और जब आप औसत को देखते हैं, मेरा मतलब है, यह अविश्वसनीय है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम कर्टली एम्ब्रोस के बारे में बात करते हैं। मुझे मैल्कम मार्शल के खिलाफ खेलने का सौभाग्य मिला। अब वे महान नाम हैं, और 200 विकेट लेने के बाद 20 से कम का औसत जसप्रीत बुमराह के लिए आश्चर्यजनक बात है।'

दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत

गौरतलब है कि रविवार, 29 दिसंबर को जसप्रीत बुमराह 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपनी 85वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा, भारतीय गेंदबाज़ के पास ऑस्ट्रेलिया में 20 से अधिक विकेट लेने के साथ किसी भी सीरीज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत 12.38 है, जो केवल रिचर्ड हैडली के 12.15 से बेहतर है, जिन्होंने 1985 में 33 विकेट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+