IND vs AUS: विराट कोहली ने जमकर किया अभ्यास, जडेजा ने लगाए ऊँचे छक्के

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इंदौर में है और खिलाड़ियों ने जमकर नेट अभ्यास किया।

Virat Kohli

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का पूरा ध्यान इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की तरफ है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। हालांकि मेहमान टीम भी इंदौर में कुछ अलग करते हुए जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी लेकिन यह आसान काम नहीं होगा। टीम इंडिया ने नेट अभ्यास में जमकर पसीना बहाया है। विराट कोहली ने नेट प्रैक्टिस करते हुए मजबूती के साथ मैदान पर उतरने का इरादा दिखाया है।

भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना

भारतीय टीम ने जमकर बहाया पसीना

भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने तगड़ा अभ्यास किया है। विराट कोहली को तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट जड़ते हुए देखा गया। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा लम्बे शॉट लगाते हुए नज़र आए। कुलदीप यादव, सिराज, शमी और जयदेव उनादकट को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया। केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी बल्लेबाजी पर काम करते हुए अभ्यास किया। खिलाड़ी अभ्यास के साथ मस्ती-मजाक के मूड में भी दिखाए दिए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जा रही सीरीज में भारत ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

कोहली ने टुकड़ों में रन बनाए हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके शतक का इंतजार अब भी है। उनके बल्ले से लम्बे समय से टेस्ट शतक नहीं आया है। फैन्स को भी उम्मीद है कि कोहली के बल्ले से जल्दी ही एक टेस्ट शतक देखने को मिलेगा। इंदौर में उनके पास मौका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कई खिलाड़ी वापस गए हैं। इस टेस्ट मैच में भी उनके लिए काम आसान नहीं होने वाला है। अश्विन का रिकॉर्ड इंदौर में काफी अच्छा है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इस मैच में स्टीव स्मिथ करेंगे, पारिवारिक कारणों से कमिंस स्वदेश लौट चुके हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है

भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+