IND vs AUS: मैच जीतते ही स्टीव स्मिथ को आ गई बोली, अगले मैच के लिए दी चुनौती

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम को आसानी से पराजित कर दिया और सीरीज को दिलचस्प बना दिया, स्टीव स्मिथ ने इसे लेकर बयान दिया है।

IND vs AUS

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से हावी होते हुए टीम इंडिया को हरा दिया लेकिन सीरीज में अब भी मेहमान टीम पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए वापसी की तरफ संकेत दिया। भारतीय टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से पिछड़ गई और मेहमान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। स्टीव स्मिथ इस मैच में कप्तान थे। दस सालों में दो बार भारत को स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हराया है। जीत के बाद स्मिथ ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने सीरीज ड्रॉ कराने की उम्मीद भी जताई है।

स्मिथ ने दिया गेंदबाजों को क्रेडिट

स्मिथ ने कहा कि पहले दिन हमारे गेंदबाजों ने सही दिशा में गेंदबाजी की और भारत को दबाव में ला दिया, कुहनेमन ने अच्छा काम किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छा किया और साझेदारी में गेंदबाजी की। उस्मान ख्वाजा ने पहले दिन शानदार बैटिंग की और सीरीज में वह हमारे लिए अच्छे रहे हैं। इसके बाद भारत ने वापसी की और हमें लगा कि काफी मुश्किल होगी। पुजारा ने एक बेहतरीन पारी खेली। नाथन लायन ने 8 विकेट झटके लेकिन एक यूनिट के रूप में हमारे गेंदबाजों ने काम किया।

सीरीज ड्रॉ कराने की जताई उम्मीद

भारत में परिस्थितियाँ मुझे पता है इसलिए कप्तानी करने में मज़ा आया। यहां हर गेंद में अलग चीज होती है इसलिए मजा आता है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर मैं खुश हूं। आशा है कि अगले टेस्ट मैच में भी हम कुछ इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड की धाकड़ पारी

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को महज 76 रनों का लक्ष्य दिया था और इसे हासिल करना इतना मुश्किल काम नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के पहले सत्र में एक विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए नाबद 49 रन बनाए। सीरीज में अब भी टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+