IND vs AUS: संजय मांजरेकर ने बताई KL Rahul की 'अनूठी' खासियत, इसके लिए कोई टीम नहीं देना चाहेगी उनको जगह
Border Gavaskar Trophy में भारतीय टीम ने केएल राहल को फिर से प्लेइंग 11 में जगह देकर शुभमन गिल को बाहर रखा है। राहुल की स्थिति पर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बात की है।

KL Rahul in Indian Playing 11: भारत के बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फैंस की झुंझलाहट का कारण बन गए जब वे 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दिल्ली में दूसरे टेस्ट मैच में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहे। राहुल खराब फॉर्म में चल रहे हैं, सोशल मीडिया में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के गुस्से के बाद राहुल पर और ध्यान जा रहा है। एक तरफ फैंस उदासीन चेहरे वाले राहुल को लगातार मौके मिलते देख परेशान हैं तो वहीं टीम प्रबंधन इस खिलाड़ी पर लगातार मेहरबान है।

केएल राहुल संभवतः एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो..
ऐसे में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रहे दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि केएल राहुल संभवतः एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो शतक बनाने के बाद आउट ऑफ फॉर्म हो जाते हैं। हालांकि मांजरेकर ने कहा कि केएल राहुल को एक और मौका देने में कुछ भी गलत नहीं है।
मांजरेकर ने इस दौरान मेजबान ब्रॉडकास्टर से कहा "केएल राहुल एक दिलचस्प मामला है क्योंकि पिछले 5 वर्षों में, मैंने पाया है कि वह शतक बनाता है और तुरंत फॉर्म से बाहर हो जाता है। क्या आपने ऐसा बल्लेबाज देखा है?"

45 टेस्ट मैच खेले हैं और औसत अभी भी 34
उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने एक सौ और एक पचास किया फिर भारत के लिए अगले 5 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनका औसत 15 था। यह एक लड़का है जिसने 45 टेस्ट मैच खेले हैं और औसत अभी भी 34 है।"
दिक्कत ये है टीम इंडिया शुभमन गिल खेल के सभी प्रारूपों में शतकों के बावजूद उनको मौजूदा ट्रॉफी में मौका नहीं दे रही है क्योंकि वहां सबको राहुल की काबिलियत पर यकीन है। दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर को तो लाया गया लेकिन गिल को जगह नहीं मिली। सूर्यकुमार यादव को सिर्फ एक मैच की विफलता में बाहर का रास्ता दिखाया गया लेकिन थोक में विफल चल रहे राहुल को गिल के स्थान पर चुना गया।

आप खुद ही पूरी कहानी समझ जाइए
इस पर मांजरेकर ने कहा, "शुभमन गिल इंतजार कर रहे हैं। निश्चित रूप से टीम में केएल राहुल की क्लास होने का एक मजबूत तर्क है, लेकिन एक तर्क ये भी तो है कि गिल वहां टॉप में फॉर्म में मौजूद हैं।"
मांजरेकर ने टेस्ट टीम में केएल राहुल की स्थिति पर निष्कर्ष निकालते हुए कहा आप खुद ही पूरी कहानी समझ जाइए एक व्यक्ति 45 टेस्ट मैच खेल चुका है और उसका औसत अभी तक 34 का है। वो भी ऐसी टीम में जहां हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे योग्य लोग काफी पहले से मौजूद हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications