IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने की करियर की बेस्ट बॉलिंग, दूसरी पारी के दूसरे स्पैल में कंगारूओं को जमकर नचाया

Ravindra Jadeja: जडेजा अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरी पारी में लो-बाउंस का फायदा उठाने में भी काफी कामयाब रहे और सात में 5 विकेट तो बोल्ड के तौर पर आए।

 Ravindra Jadeja

भारतीय टीम के नायाब सितारे रवींद्र जडेजा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए विनाशक साबित हुए। पहले मैच के मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी ने दिल्ली टेस्ट मैच में भी अपनी छाप छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 3 विकेट चटकाए थे। तब उन्होंने एक और विकेट लिया था लेकिन वह अंतिम विकेट नो-बॉल पर लिया गया वरना उनके आंकड़े 68 रन देकर चार विकेट भी हो सकते थे। लेकिन रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में इसकी जबरदस्त भरपाई की और 42 रन देकर सात विकेट लिए।

इस मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए

इस मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए

इस तरह से उन्होंने इस मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए। इतना ही नहीं जब उनकी बैटिंग आई तो अरुण जेटली स्टेडियम की चुनौतीपूर्ण पिच पर उन्होंने 74 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो चुके थे और नवोदित विकेटकीपर श्रीकर भरत भी 6 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। जडेजा सही मायनों में एक आदर्श ऑलराउंडर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और उनकी गेंदबाजी भारतीय पिचों पर किसी भी मायने में दुनिया के किसी क्लासिक स्पिनर से कम नहीं है। बल्कि यह कहा जाए कि वह अपने क्षेत्र में रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन जैसे महान स्पिनरों से आगे हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

टेस्ट करियर में बेस्ट बोलिंग आंकड़ा

टेस्ट करियर में बेस्ट बोलिंग आंकड़ा

जडेजा अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरी पारी में लो-बाउंस का फायदा उठाने में भी काफी कामयाब रहे और इस वजह से उनके सात विकेट में पांच बोल्ड के तौर पर आए जो किसी स्पिनर के लिए एक हैरानी भरा हो सकता है। लेकिन रवींद्र जडेजा की सटीकता को देखते हुए यह भी संभव है। यह जडेजा के लिए टेस्ट करियर में बेस्ट बोलिंग आंकड़ा भी है। उन्होंने 42 रन देकर सात विकेट लिए जो 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 48 रन देकर लिए गए सात विकेटों से बेहतर हो गया है। उन्होंने पहले बेंगलुरु में 2017 में 63 रन देकर छह विकेट लिए थे जो उनका सेकेंड बेस्ट आंकड़ा था।इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में डरबन में भी 138 रन देकर छह विकेट ले चुके हैं। ये जडेजा के करियर के बेस्ट टेस्ट आंकड़े हैं।

अंतिम 5.1 ओवर में 1.16 की इकोनामी से 6 रन देकर 6 विकेट

अंतिम 5.1 ओवर में 1.16 की इकोनामी से 6 रन देकर 6 विकेट

अगर दूसरी पारी में उनके ओवरों की बात की जाए तो पहले स्पैल में 7 ओवर फेंके जिसमें ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन की आक्रामकता के चलते उन्होंने 5.14 के इकोनामी रेट के साथ 36 रन देकर एक विकेट लिया था। लेकिन हेड के आउट होने के बाद जडेजा का हिसाब पूरी तरह से बदल गया और उन्होंने अपने अंतिम 5.1 ओवर में 1.16 की इकोनामी रेट के साथ केवल 6 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 113 रनों पर समाप्त

ऑस्ट्रेलिया की पारी 113 रनों पर समाप्त

इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की पारी 113 रनों पर समाप्त हो गई है और उन्होंने भारत को 115 रनों का टारगेट दिया है जिसको टीम इंडिया ने तीसरे दिन लंच तक केएल राहुल का विकेट गंवाकर हासिल करने की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हालांकि इस बार वे भाग्यशाली रहे जब गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट लेग फील्डर के पैड से टकराकर उछल गई और विकेटकीपर के हाथों में समा गई। इससे पहले आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 263 रनों पर सिमट गई थी जिसके जवाब में भारत ने 3 ओवर में 262 रन बनाए थे।

Recommended Video

    Women T20 World Cup: Harampreet Kaur ने Rohit का रिकॉर्ड तोड़ा,भारत की पहली खिलाड़ी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+