IND vs AUS: ख्वाजा को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक और 'डबल' कमाल

Delhi Test Match: रवींद्र जडेजा ऐसे सम्पूर्ण पैकेज हैं कि शायद ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में मौजूद नहीं हैं। बैटिंग औसत उनका केएल राहुल से भी अच्छा है, गेंदबाजी में वे बेन स्टोक्स के आंकड़ों से मीलों आगे हैं।

 IND vs AUS 2nd Test

Border Gavaskar Trophy: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टेस्ट क्रिकेट में जैसे बल्लेबाजी करनी शुरू की है अगर वे थोड़ा और ऊपर आकर बैटिंग करें तो उनके खाते में एक प्रोपर बल्लेबाज जैसे रन होंगे। औसत उनका केएल राहुल से भी अच्छा है, गेंदबाजी में वे बेन स्टोक्स के आंकड़ों से मीलों आगे हैं और फील्डिंग उनके जैसी और कोई ऑलराउंडर नहीं करता। ऐसे में एक सम्पूर्ण पैकेज के तौर पर शायद ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में मौजूद नहीं हैं। ये भारत की खुशनसीबी है कि उसके पास सफेद गेंद क्रिकेट में भी ऐसा ही एक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या है।

जडेजा कई ऑलराउंडरों से बहुत आगे

जडेजा कई ऑलराउंडरों से बहुत आगे

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में जडेजा ने अपना 250वां टेस्ट विकेट लेने के लिए उस्मान ख्वाजा को आउट किया और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन बनाने और 250 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए। इस मामले में उनसे तेज अश्विन हैं जो गेंदबाजी काबिलियत में तो जडेजा से कुछ आगे हैं लेकिन बैटिंग और फील्डिंग में अपने जोड़ीदार से काफी पीछे रह जाते हैं।

जडेजा ने तीन विकेट लिया

जडेजा ने तीन विकेट लिया

जरूरी नहीं ऐसी उपलब्धि केवल ऑलराउंडर को मिले क्योंकि कपिल देव और अश्विन जैसे महान टेस्ट ऑलराउंडरों के अलावा अनिल कुंबले, हरभजन सिंह जैसे गेंदबाज भी ये टेस्ट क्रिकेट में दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर चुके हैं क्योंकि इन्होंने बहुत लंबे समय तक खेला और वे ठीक-ठाक पुच्छले बल्लेबाज भी थे जो हिट एंड मिस टाइप के थे। इस तरह के एक और बल्लेबाज आधुनिक क्रिकेट में पैट कमिंस हैं जिन्होंने आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 33 रनों की जबरदस्त ऑलराउंडर पारी खेली और हैंड्सकॉम्ब के साथ साझेदारी करके टीम को बुरी तरह डूबने से बचाया। उनको हालांकि जडेजा ने ही आउट किया जिसके बाद टॉड मर्फी भी जडेजा का तीसरा शिकार हुए।

ऑलराउंडर चार्ट में नंबर 1 स्थान

ऑलराउंडर चार्ट में नंबर 1 स्थान

खबर लिखे जाने तक जडेजा ने तीन विकेट ले लिए थे। जडेजा हाल ही में नागपुर में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने ऑलराउंडर चार्ट में अपना नंबर 1 स्थान बरकरार रखा है। नागपुर में पहले टेस्ट मैच में जडेजा ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर भारतीय टीम को 177 रन पर आउट कर दिया था। उन्होंने फिर 70 रनों का अर्धशतक बनाया और तीसरी पारी में, दो और विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+