IND vs AUS: नाथन लायन ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

नाथन लायन से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ कोई भी गेंदबाज यह कीर्तिमान नहीं बना पाया था, उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की है।

Nathan Lyon

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन हमेशा बल्लेबाजों का अपनी शानदार गेंदबाजी से परेशान करते हैं। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वह प्रभावशाली गेंदबाजी करने में सफल रहे। भारतीय टॉप क्रम को ध्वस्त करने के अलावा लायन ने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का एक बड़ा और हैरान करने वाला कीर्तिमान हासिल किया है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाया था।

भारत के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज नाथन लायन बन गए। इसी टेस्ट मुकाबले में भारत के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 100 विकेट पूरे किए थे। इन दोनों ही गेंदबाजों से पहले दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।

दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट

दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट

नाथन लायन ने दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा के अलावा रोहित शर्मा को भी पवेलियन की राह दिखाई। टॉप क्रम के बल्लेबाजों के आउट होने पर भारतीय टीम की स्थिति काफी खराब हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। नाथन लायन 5 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका पांचवा शिकार विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत बने।

विराट कोहली का विकेट रहा विवादास्पद

विराट कोहली का विकेट रहा विवादास्पद

नये गेंदबाज कुहनेमन की गेंद पर विराट कोहली का विकेट काफी विवादास्पद रहा। मैदानी अंपायर नितिन मेनन ने कोहली को आउट दिया। उसके बाद उन्होंने रिव्यू ले लिया और तीसरे अंपायर ने गेंद के पैड पर पहले लगने की बात कही और आउट का फैसला बरकरार रखा। हालांकि यह कहीं भी स्पष्ट नहीं हुआ था कि गेंद सबसे पहले पैड पर लगी थी। नियमों के अनुसार अगर गेंद पैड और बल्ले पर एक साथ लगती है तो इसे बल्ले से टकराना माना जाता है। इस स्थिति में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+