IND vs AUS 2nd ODI: एडिलेड में भी बारिश की आहट, क्या दूसरे वनडे में भी खेल बिगाड़ेगा मौसम?
IND vs AUS 2nd ODI Weather: पर्थ एकदिवसीय मैच में बारिश से प्रभावित मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना अब दूसरे एकदिवसीय मैच में है। गुरुवार को भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाना है। पहले वनडे में बारिश ने खेल पर असर डाला था, और अब एक बार फिर मौसम सुर्खियों में है। सवाल यही है। क्या एडिलेड में बारिश फिर से टीम इंडिया की योजनाओं पर पानी फेर देगी?

पहले मुकाबले में बारिश ने खेल को छोटा कर दिया था, और भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। अब एडिलेड में भारत के पास वापसी का मौका है, लेकिन मौसम फिर चुनौती बन सकता है।
IND vs AUS: कैसा रहेगा मौसम?
एडिलेड में बुधवार को हल्की बारिश की 20% संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान करीब 19°C तक रहने की उम्मीद है। यानी ठंडी और बादलों से घिरी शाम की संभावना है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बारिश हुई थी। पिच को ड्राई करने के लिए UV लाइट्स लगाई गई थी। मैच के दौरान कोई बड़ी चेतावनी नहीं है जो मैच को रद्द कर सके, बारिश की संभावना 10 फीसदी से भी कम है। यानी फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने की उम्मीद रखनी चाहिए।
IND vs AUS: पिच से किसे मदद?
एडिलेड ओवल की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन हाल की बारिश से सतह में थोड़ी नमी रह सकती है। शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इस वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने पर विचार कर सकता है, ताकि शुरुआत में फायदा उठाया जा सके और बाद में लक्ष्य का पीछा किया जा सके।
IND vs AUS: भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव?
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है, टीम इंडिया में निचले क्रम से गेंदबाजी में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हर्षित राणा को शायद बाहर रखा जा सकता है। पूरी चीजें टॉस के समय ही सामने आ पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications