IND vs AUS: केएल राहुल या ईशान किशन? हार्दिक पांड्या ने बताया पहले वनडे में कौन होगा गिल का ओपनिंग पार्टनर
IND vs AUS: भारत शुक्रवार को नियमित कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरेगा। रोहित की गैरमौजूदगी में स्टैंड-इन कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले मैच के लिए मेजबानों के लिए एक नई ओपनिंग जोड़ी की पुष्टि की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा जहां नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना हार्दिक पांड्या एक बार फिर कप्तान के तौर पर दिखाई देंगे। रोहित पर्सनल कारणों से मैच से बाहर हैं और बाद के दो मुकाबलों में वे लौट जाएंगे। स्टैंड-इन कप्तान हार्दिक ने पहले मैच के लिए टीम इंडिया के ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर बात की है। रोहित एक ओपनर हैं जिनके स्थान पर टॉप स्लॉट में किसी और को फिट करना होगा।
हार्दिक ने ईशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी होने पर बात की है। गिल तो पहले से सेट ओपनर के तौर पर खेल रहे हैं तो वहीं ईशान किशन पर ओपनर के तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। कुल मिलाकर दोनों ही बल्लेबाज शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। गिल ने भी हाल ही में एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक लगाया है और सबसे ताजा सेंचुरी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोकी थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा, "ईशान (किशन) और शुभमन (गिल) पारी की शुरुआत करेंगे।"
पांड्या ने विकेट के लिए कहा, "विकेट पूरे साल ऐसा ही दिखता है। मैं यहां लगभग सात साल से खेल रहा हूं। यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि यह विकेट दोनों टीमों एक जैसे मौके देगा।"
इस सीरीज में भारत की नजरें विराट कोहली पर भी होंगी जिन्होंने आखिरकार सभी फॉर्मेट में शतक लगाकर शतकों का सूखा समाप्त कर दिया है और उम्मीद की जा रही है वे इस सीरीज में भी कम से कम एक सेंचुरी और लगाने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया भी ओवरऑल कॉन्फिडेंस में है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पूरी सीरीज में खेलेंगे। उन्होंने अपनी मां को हाल ही में खोने के बाद परिवार संग रहने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथ में होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications