अफगानिस्तान के खिलाफ टीम चुनने से पहले 3 भारतीय दिग्गज बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

IND vs AFG: दक्षिण अफ्रीका दौरे पूरा होने के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जानी है। इससे पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा है। कुछ खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं।

खबरों के अनुसार भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। चयन समिति रविवार को टीम की घोषणा करने वाली है। टीम चुनने से पहले ही तीन खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं।

indian team

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार चोट के कारण ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव भी दक्षिण अफ्रीका में चोटिल हुए थे। वह भी बाहर हैं और अंतिम नाम हार्दिक पांड्या का है। वह वर्ल्ड कप के समय चोटग्रस्त थे।

इन तीनों के नहीं होने पर एक बात साफ़ दिख रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए देखा जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में और दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।

टीम इंडिया इस महीने तीन टी20 के अलावा एक टेस्ट मैच भी खेलेगी लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ होगा। अफगानिस्तान की टीम में कुल 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दिग्गज स्पिनर राशिद खान चोट से रिकवर हो रहे हैं, लिहाजा वह दौरे पर एक भी मैच नहीं खेलेंगे। राशिद के नहीं होने से टीम को लीड इब्राहिम जादरान करेंगे। इब्राहिम जादरान ने यूएई में भी कप्तानी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+