IND vs AFG: भारतीय टीम में होंगे 3 बड़े बदलाव! अंतिम टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

India vs Afghanistan Playing 11 Predictions: अफगानिस्तान के खिलाफ दो टी20 मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। तीसरे मैच में भी जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह मैच खेला जाएगा।

अब तक खेले गए दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने तबाही मचाने वाला कार्य किया है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों का बुरा हाल हुआ है। अंतिम टी20 मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है लेकिन मेहमान टीम को कम नहीं आँका जा सकता है।

indian team

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के दौरान कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब तक मौका नहीं पाने वाले खिलाड़ी आ सकते हैं। ऊपर कर्म में शायद कोई बदलाव नहीं होगा। वहां रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही रहेंगे। पिछले मैच में जायसवाल ने तूफानी फिफ्टी जड़ी थी।

तीसरे स्थान के लिए भी कोई कशमकश नहीं होगी। विराट कोहली अपनी जगह खेलेंगे और लगातार दो बार फिफ्टी जड़कर मैच फिनिश करने वाले शिवम दुबे नम्बर चार पर खेलेंगे। इसके बाद बदलाव देखने को मिलेगा। जितेश शर्मा की जगह टीम में संजू सैमसन को मौका मिलता हुआ दिख रहा है।

रिंकू सिंह की जगह बनी रहेगी। ऑल राउंडर विभाग में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को भी शायद नहीं हिलाया जाएगा। बाद में स्पिन डिपार्टमेंट में बदलाव दिख रहा है। रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए हैं। बिश्नोई को बाहर करते हुए कुलदीप यादव को लाया जा सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में भी परिवर्तन किया जा सकता है। वहां मुकेश कुमार को बाहर रखा जा सकता है। मुकेश की जगह प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को शामिल किया जा सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+