IND vs AFG: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको दूसरे टी20 में बाहर कर देना चाहिए, जानें उनके नाम

India vs Afghanistan 2nd T20: मोहाली टी20 मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पराजित कर दिया। पहले ही मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम के पास अगले मुकाबले में सीरीज जीतने का पूरा मौका है।

भारतीय टीम में अगले मैच के लिए कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। हालांकि टीम की जीत हुई है लेकिन कुछ खिलाड़ियों का खेल उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में कुछ परिवर्तन किये जा सकते हैं। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन खिलाड़ियों को रिप्लेस किया जा सकता है।

india vs afghanistan match

शुभमन गिल: गिल ने पिछले मैच में तेजी से बैटिंग की लेकिन वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाए। पावरप्ले में ही गिल आउट होकर चले गए। पिछले कई मैचों में वह फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में उनको अफगानिस्तान के खिलाफ अगले टी20 मैच में बाहर कर देना चाहिए। गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में लाना चाहिए। जायसवाल और रोहित ओपनर के तौर पर टीम में खेलेंगे।

रवि बिश्नोई: लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की पिछले मैच में पिटाई हुई थी। अफगान बल्लेबाजों ने उनको 11 से भी ज्यादा के औसत से रन जड़े। ऐसे में उनको अगले टी20 से बाहर किया जाना चाहिए। पिछले मैच में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। कुलदीप यादव टीम में मौजूद हैं। प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर शामिल किया जाना चाहिए। वह अपनी चायनामैन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

अर्शदीप सिंह: पिछले मैच में अर्शदीप सिंह को एक भी विकेट नहीं मिला था। अच्छी गेंदबाजी के बाद अंतिम ओवर में उनको तीन चौके पड़े। अर्शदीप अच्छी गेंदबाजी करते हुए पिट भी जाते हैं। उनकी जगह भी अगले मैच में बेंच पर होनी चाहिये। अर्शदीप सिंह की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए आवेश खान हैं। वह अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+