U19 World Cup Final: पहले बैटिंग करेगा इंग्लैंड, जानिए कैसी है भारत की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला चल रहा है जहां पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में चल रहा है जहां पर इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अभी तक बहुत अच्छा खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है और भारतीय टीम से उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

IND U19 vs ENG U19 Final: England opt to bat, here is Indias playing Eleven

भारतीय अंडर-19 टीम को पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा लिमिटेड ओवर कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएं शेयर की हैं। ऐसे में यस ढुल की कप्तानी वाली अंडर-19 टीम इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए काफी प्रेरित होगी। भारत की नजरें पांचवा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने पर हैं और इस प्रतियोगिता के इतिहास में टीम इंडिया ने अभी तक अच्छा काम करके दिखाया है। अभी तक 14 बार यह प्रतियोगिता हुई है जहां भारत ने 8 बार फाइनल में जगह बनाई है और 4 बार यह ट्रॉफी जीती है जो कि एक रिकॉर्ड है।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने केवल एक बार ही 1998 में टाइटल जीता था लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज में चल रहे इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छा खेल दिखाया है। भारत ने जो टीम उतारी है वह वही है जो पहले मैच में खेली थी और किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। कप्तान यश ढुल ने तो जीतने के बाद कहा कि वे भी पहले बैटिंग करना पसंद करते और पॉजिटिव माइंड सेट से खेलते। भले ही हमारी खेलने की जगह बदल गई है लेकिन हमारी प्लेइंग इलेवन वही है।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने भी वही प्लेइंग इलेवन उतारी है जो पहले खेलने उतरी थी।

इस मैच की पिच रिपोर्ट की बात करें तो बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा विकेट है। सतह काफी सख्त है जहां पर घास नहीं है। बल्लेबाज यहां पर एक तरफा बाउंस की उम्मीद कर सकते हैं और गेंदबाजों को रन बचाने और विकेट लेने के तरीके ढूंढने होंगे। दोनों ही टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं और काफी गहरी बल्लेबाजी लाइनअप है तो शायद ये मुकाबला स्कोरबोर्ड पर बहुत अच्छा दिखाई दे सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, दिनेश बाना (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राज बावा, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार

इंग्लैंड अंडर19 (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट (सी), जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (डब्ल्यू), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवाल, जोशुआ बॉयडेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+