शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को लेकर उमरान मलिक ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बताया कब तोड़ेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों में खौफ भरने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में नजर आएंगे। IPL 2022 में शानदा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों में खौफ भरने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में नजर आएंगे। IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार उमरान को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उमरान लगभग हर मुकाबले में अपनी आग उगलती हुई गेंदों से क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया था। पूरे टूर्नामेंट में युवा तेज गेंदबाज ने कई बार 150 से ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंकी। टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद डालने वाले वह लॉकी फर्ग्यूसन के बाद दूसरे गेंदबाज भी रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मलिक ने 157 kmph की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Recommended Video

क्या तोड़ पाएंगे अख्तर का रिकॉर्ड
उमरान मलिक की खौफनाक गेंदबाजी देख क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने यहां तक कह डाला था कि जल्द वह पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर की सबसे तेज फेंकने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के बल्लेबाज निक नाइट को 100.23 मील प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डाली थी। किलोमीटर के हिसाब से इस गेंद की स्पीड 161.03 kmph थी। जो क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद है। इससे पहले 2002 में अख्तर ने न्यूजीलैड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

सामने आया उमरान का रिएक्शन
अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर पहली बार उमरान का रिएक्शन सामने आया है। न्यूज 24 से बात करते हुए जम्मू एक्सप्रेस ने कहा, ''मेरा ध्यान शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने पर नहीं है। मैं अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं। अपने देश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी 5 मैच जीताने में मदद करना चाहता हूं। मैं अपने शरीर और ताकत को बनाए रखने के लिए इसे 150 या इससे ऊपर की गति से गेंदबाजी करना चाहता हूं।''

अब्दुल समद की हुई तारीफ
उमरान मलिक साथी खिलाड़ी अब्दुल समद को अपनी रफ्तार का श्रेय दिया है। दोनों खिलाड़ी जम्मू और कश्मीर व आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से साथ में खेलते हैं। उमरान ने अपने बयान में कहा, ‘'अब्दुल ने मझे बहुत प्रेरित किया। जब मैं उसे गेंदबाजी करता था, तो वह बोलता था कि मैं धीमी गेंद फेंक रहा हूं। इसलिए मैं और अधिक रफ्तार से गेंद फेंकता था। इसके अलावा जिम और कसरत ने भी इसमें मेरी मदद की।‘'

9 जून से पहला मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है और आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए ये सीरीज बहुत अहम मानी जा रही है। उमरान के अलावा पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर भी सबकी नजरें होगी।












Click it and Unblock the Notifications