IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान मैच में किसे मिलेगी जीत? पिच से किसे मिलेगा फायदा!

IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज यानी रविवार 16 नवंबर क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा दिन है। टूर्नामेंट के छठे मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत 'ए' (IND A) की भिड़ंत पाकिस्तान 'ए' (PAK A) से होगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

भारत ने यूएई के खिलाफ दर्ज की थी बड़ी जीत (IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025)

जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारत 'ए' टीम ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में 148 रनों की आरामदायक जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ब्लू ब्रिगेड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (144 रन) और कप्तान जितेश शर्मा (83* रन) का प्रदर्शन लाजवाब रहा था।

IND A vs PAK A 1

पाकिस्तान ने ओमान को हराया

दूसरी ओर इरफ़ान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान 'ए' ने ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच 40 रनों से जीता। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ओमान को 180 रनों पर रोककर सीजन की पहली जीत हासिल की। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखते हुए दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने की होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद मौजूद है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि पिच सेटल होने के बाद बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाती है। दूसरी पारी में ओस एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। आज के मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर रहेगी, जिन्होंने यूएई के खिलाफ शतक जड़कर अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया था।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उबैद शाह से टीम को विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव ऐप/वेबसाइट पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। फॉर्म और पिछले मुकाबले को देखते हुए आज एक जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए बेकरार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+