इमरान ताहिर ने 46 की उम्र में हिलाई रिकॉर्ड बुक, ऐतिहासिक कीर्तिमान के साथ दिलाई टीम को बड़ी जीत
Amazon Warriors vs Antigua & Barbuda Falcons: इमरान ताहिर उम्र के ऊपर हावी हैं और अब भी क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्होंने हैरान करने वाले कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 46 साल से ज्यादा की उम्र में खेल रहे इमरान ताहिर की गेंदबाजी में वही धार बनी हुई है।
यह उनके जीवन अ 47वां साल चल रहा है और उन्होंने 5 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इमरान ताहिर गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी टीम को एंटीगा एंड बरबुडा फाल्कंस के खिलाफ जीत दिलाई है। टीम ने 84 रनों की बड़ी जीत अर्जित कर धमाल मचाया है।

सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट लेने के मामले में इमरान ताहिर ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कुक आइलैंड के टोमाकानुते रितावा ने 46 साल 299 दिनों में पंजा मारा था। इमरान ताहिर ने 46 साल और 148 दिनों की उम्र में यह कारनामा किया है। तीसरा नाम भी उनका ही है, 44 साल और 323 दिनों में भी इमरान ताहिर ने 5 विकेट झटके थे। प्रकाश मिश्रा ने 44 साल में पंजा मारा था। इसके बाद पांचवें स्थान पर फिर से इमरान ताहिर का ही नाम है, जिन्होंने 42 साल की उम्र में 5 विकेट झटके।
इसके अलावा एक टी20 में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी ताहिर बन गए हैं। यह एक नया कीर्तिमान उन्होंने अपने खाते में शामिल कर लिया है। मलावी के कप्तान मोज्ज़म अली बैग को पीछे छोड़कर उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अमेजन वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसे डिफेंड करने का जिम्मा ताहिर के पास था और उन्होंने तहलका मचाते हुए फाल्कंस क 84 रनों से हराया।
उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज को भी निशाना बनाया। इमाद वसीम शमाद स्प्रिंगर जैसे खिलाड़ी भी इमरान ताहिर के सामने नहीं टिक पाए और आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications