'मैं नहीं कह रहा कि अगले साल खेलूंगा,' क्या DHONI ने ले लिया संन्यास? CSK के अंतिम मैच पर बड़ी घोषणा
Dhoni Retirement: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अपना अभियान समाप्त कर दिया। धोनी की टीम में अहमदाबाद में गुजरात को उनके ही मैदान पर हराते हुए दर्शकों को थोड़ी ख़ुशी प्रदान की लेकिन ओवरऑल प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
इस बीच फिर से वही कयास लगने लगे कि क्या धोनी अपना अंतिम आईपीएल मुकाबला खेल चुके हैं? धोनी अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नज़र नहीं आने वाले हैं। इन सभी प्रश्नों का उत्तर तो माही ने दिया है लेकिन सब गोलमाल है। उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन एक बड़ा संकेत जरूर दिया है।

मैच के बाद माही ने कहा कि मेरे पास फैसला लेने के लिए 4-5 महीने हैं, कोई जल्दी नहीं है। शरीर को फिट रखना जरूरी है। आपको हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहना होता है। अगर क्रिकेटर प्रदर्शन के आधार पर रिटायर होने लगें, तो कुछ तो 22 की उम्र में ही रिटायर हो जाएंगे।
Dhoni का ध्यान बाइक राइड पर
उन्होंने आगे कहा कि अब रांची लौटूंगा, कुछ बाइक राइड का आनंद लूंगा। मैं यह नहीं कह रहा कि मेरा गेम खत्म हो गया है, और यह भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी कर रहा हूं। मेरे पास समय का विकल्प है। सोचूंगा और फिर फैसला लूंगा। इस तरह धोनी ने एक बार फिर से स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन फिटनेस पर चीजें छोड़ दी हैं। अगले सीजन के रिटेंशन टाइम तक वह चीजें साफ़ कर देंगे लेकिन अभी के लिए तो उन्होंने रिटायरमेंट की बात टाल दी है।
CSK के प्रदर्शन पर निराश Dhoni
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर माही ने कहा कि हमारा सीजन अच्छा नहीं रहा लेकिन आज अच्छा खेले। कैचिंग भी आज शानदार रही है। पूरे सीजन में हमारी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही थी। हमें कुछ विभागों में सुधार करना था, अगले सीजन ऋतुराज को ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स रही सबसे नीचे
उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है। 14 मुकाबले खेलने के बाद चेन्नई को मुश्किल से चार मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला। अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले स्थान पर रही। पांच बार की विनर टीम से ऐसी उम्मीद फैन्स ने नहीं की होगी लेकिन समर्थक इस घड़ी में भी टीम के साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications