कभी-कभी ऐसा भी होता है, गेंदबाज के हाथ से निकली गेंद हवाई जहाज की तरह गई - VIDEO
यूएई में चल रहे टी20 टूर्नामेंट के दौरान यह घटना देखने को मिली, बैटिंग करने वाली टीम को पांच अतिरिक्त रन मिले।

ILT20 2023: यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट का पहला सीजन चल रहा है। इसमें आईपीएल मालिकों की भी कुछ टीमें हैं। रिटायर हो चुके कुछ भारतीय खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अक्सर कुछ अजीब और अनोखी घटनाएँ मैदान पर होती हैं, इस बारे में कोई कल्पना भी नहीं करता। इस तरह की चीजें अचानक ही घटित हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस टूर्नामेंट के एक मैच में देखने को मिला जब गेंदबाज ने ऐसी गेंद डाली, जो बल्लेबाज और कीपर दोनों के ऊपर से निकल गई।
यह घटना अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में एमआई एमिरेट्स और अबुधाबी नाइटराइडर्स के बीच मैच के दौरान हुई। एमिरेट्स के गेंदबाज फजलहक फारुखी गेंदबाजी करते समय नियन्त्र नहीं रख पाए। गेंद उनके हाथ से फिसलकर बल्लेबाज के ऊपर से निकल गई। इतना ही नहीं हुआ, यह गेंद कीपर और तीस यार्ड के सर्कल के भी ऊपर से निकल गई। सीमा रेखा से पहले यह गेंद नहीं रुकी। अबुधाबी नाइटराइडर्स टीम को पांच अतिरिक्त रन मिले और इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
शायद ओस के कारण गेंद हाथ में ठीक से ग्रिप नहीं हुई और फिसलकर दूर चली गई। बल्लेबाज इन्तजार में था लेकिन यह काफी ऊपर से निकल गई। अम्पायर ने इसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद पांच रन बैटिंग टीम के खाते में जुड़े। स्लिप के फील्डर और कीपर के अलावा बल्लेबाज भी सिर्फ इस गेंद को देखता रहा और यह सीमा रेखा से बाहर चली गई।
इस मुकाबले में अबुधाबी नाइटराइडर्स को हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए अबुधाबी की टीम ने 7 विकेट पर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। धनंजय डी सिल्वा ने फिफ्टी जमाई। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए एमआई एमिरेट्स ने 5 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आंद्रे फ्लेचर ने अर्धशतकीय पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications