6,6,6,6,6,6 पाकिस्तानी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने जड़े एक ओवर में छह छक्के, देखें वीडियो
पाकिस्तान सुपर लीग से पहले इफ्तिखार अहमद ने तूफ़ान मचा दिया है, उन्होंने वहा रियाज के एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जमा दिए।

Iftikhar Ahmed hits 6 Sixes: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में धमाकेदार फॉर्म दिखाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद पीएसएल के लिए कमर कस चुके हैं। लीग शुरू होने से पहले एग्जिबिशन मुकाबले में इफ्तिखार अहमद ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए छह छक्के जमा दिए। इफ्तिखार अहमद के शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स उनको अलग-अलग तरह के नाम भी देते हुए दिखे हैं। इफ्तिखार ने पीएसएल से पहले गेंदबाजों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
हरभजन सिंह को है अश्विन से जलन, ट्वीट के बाद भज्जी पर भड़के फैन्स ने लगा दी क्लास
पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच में ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए इफ्तिखार ने तबाही मचा दी। उन्होंने धाकड़ तेज गेंदबाज वहाब रियाज की गेंदों को निशाना बनाते हुए लगातार छह छक्के उड़ा दिए। वहाब रियाज जैसे गेंदबाज को पीटकर इफ्तिखार ने बता दिया कि क्यों सबसे छोटे प्रारूप में वह एक अहम और प्रमुख नामों में से एक हैं। वहाब रियाज पंजाब प्रांत के खेल मंत्री भी हैं।
ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर इस लेवल पर नहीं जाने वाला था लेकिन इफ्तिखार अहमद ने वहाब रियाज द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में कारनामा कर दिया और सभी छह गेंदों को दर्शकों के बीच भेजकर 36 रन हासिल किये और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। इन सभी छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।
इससे पहले इफ्तिखार अहमद बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फार्च्यून बारिशल की तरफ से खेल रहे थे।उन्होंने 10 मुकाबले खेलकर 347 रन अपने नाम किये थे। वहां भी वह फॉर्म में थे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 161 से ऊपर का रहा था। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में आकर उन्होंने धमाकेदार अंदाज दिखाया और दर्शकों का भी काफी मनोरंजन किया। फैन्स ने उनकी बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ़ उठाया। हर छक्के के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमते हुए देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications