एशिया कप तक फिट नहीं हुए सूर्यकुमार तो कौन होगा कप्तान? 31 साल का खिलाड़ी प्रबल दावेदार
Suryakumar Yadav: एशिया कप अगले महीने यूएई में होना है और इसका आयोजन बीसीसीआई करा रही है। भारत के प् मेजबानी है लेकिन पाकिस्तानी टीम यहां नहीं आएगी, इस वजह से न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजन किया जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
खबरों के अनुसार जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा, ऐसे में किसी मजबूत खिलाड़ी को उनकी जगह चुनना होगा। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव की फिटनेस भी एक बड़ी समस्या है। सूर्यकुमार यादव हर्निया सर्जरी के बाद फिर से बैटिंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

सूर्या ने बैटिंग तो शुरू की है लेकिन फिटनेस को लेकर फ़िलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। अगर वह पूरी तरह से ठीक नहीं होंगे, तो बाहर भी हो सकते हैं। उस कंडीशन में टीम इंडिया में कप्तानी करने जा जिम्मा संभालने वाला कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है।
Suryakumar Yadav की जगह कौन?
भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए कई दावेदार हैं लेकिन एक सीनियर होने के नाते हार्दिक पांड्या को जिम्मा दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या के पास अच्छा अनुभव है। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और एक बेहतरीन ऑल राउंडर भी हैं। उन्होंने टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी पहले भी की है।
एक अन्य दावेदार भी है मौजूद
हार्दिक के अलावा एक और नाम शुभमन गिल का आता है। हाल ही में वह टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर आए हैं और वहां सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी। गिल को कमान थमाई जा सकती है, वह युवा खिलाड़ी हैं और आईपीएल में भी उनको खासा अनुभव है।
ऋषभ पंत अगर टीम में होते, तो उनको कमान दी जा सकती थी लेकिन वह चोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह संजू सैमसन आएंगे, उनको टीम का कप्तान शायद ही बनाया जाए, हालांकि संजू सैमसन के पास भी आईपीएल में कप्तानी का काफी अच्छा अनुभव है। देखा जाए, तो सूर्या की अनुपस्थिति में हार्दिक या गिल में से कोई एक टीम की कप्तानी करता हुआ दिखाई दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications