रोहित शर्मा रिटायर होंगे तो कौन होगा उनकी जगह वनडे ओपनर? 3 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब एकदिवसीय क्रिकेट से रिटायर होंगे, तो एक युग का अंत होने जैसा होगा क्योंकि इस प्रारूप में उनका बल्ला जमकर चला है और धमाकेदार अंदाज में उन्होंने रन बनाए हैं। कई कीर्तिमान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में बनाए।

वह कब तक खेलेंगे, इसके बारे में तो उनको अच्छी तरह पता है लेकिन अनुमानों के अनुसार शायद वह एक साल तक और खेल पाएंगे। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से दो पोजीशन खाली हो जाएगी। एक तो भारतीय टीम में कप्तान की पोस्ट खाली हो जाएगी।

rohit sharma

कप्तान तो किसी न किसी को बना दिया जाएगा लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ओपनर कौन होगा। रोहित शर्मा लम्बे समय तक बतौर ओपनर खेलते रहे हैं। उनकी जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को देनी होगी, जो लम्बे समय तक इस प्रारूप में खेल सके। तीन नामों के बारे में सोचा जा सकता है, जो इस पोजीशन पर खेल सके।

यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल का आना चाहिए। वह टेस्ट और टी20 में ओपन करते हैं। रोहित भी यही किया करते थे। रोहित की तरह जायसवाल भी ऑल फॉर्मेट ओपनर हो सकते हैं। उनकी प्रतिभा और आंकड़े तो टेस्ट और टी20 में सभी ने देखे हैं। जायसवाल ओपनर के लिए पहली पसंद होनी चाहिए।

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपन करने वाले गायकवाड़ को भी रोहित शर्मा की जगह ओपन कराने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बैटिंग से तहलका मचाने का काम किया है। वह पिच पर लम्बे समय तक खेल पाने में सक्षम हैं। रोहित को रिप्लेस करने के लिए वह उचित दावेदार हैं।

ईशान किशन

एकदिवसीय क्रिकेट में ईशान किशन के नाम एक दोहरा शतक है, वह इस प्रारूप में ओपनर के तौर पर फिट होने के लिए एक शानदार दावेदार हैं। ईशान किशन का अंदाज भी विस्फोटक होता है। गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति वह रखते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर होने का एक अतिरिक्त लाभ भी टीम इंडिया को मिलने वाला है। ईशान किशन इस रोल में फिट बैठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+