World Cup: वर्ल्ड कप विजेता टीमों की लिस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 में से 6 टाइटल जीते हैं
World Cup Winner List: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच के साथ ही नए विश्व विजेता का पता चल गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में टीम इंडिया को पराजित करते हुए खिताबी जीत हासिल कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला गया।
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से टीम इंडिया को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 240 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप सहित कुल छठी बार खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले भी पांच वर्ल्ड कप जीत चुकी है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में दूसरी बार हराया था। पिछले 10 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार खिताब जीता है।
ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे सफल टीमों में भारत और वेस्टइंडीज की टीम का नाम आता है। भारत और विंडीज दोनों टीमों ने 2-2 बार खिताबी जीत हासिल की है। श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड की टीमों ने 1-1 बार ख़िताब हासिल किया है।
वनडे वर्ल्ड कप विनर लिस्ट
1975: वेस्टइंडीज जीता, ऑस्ट्रेलिया की हार
1979: वेस्टइंडीज जीता, इंग्लैंड की हार
1983: भारत जीता, वेस्टइंडीज की हार
1987: ऑस्ट्रेलिया जीता, इंग्लैंड हारा
1992: पाकिस्तान जीता, इंग्लैंड हारा
1996: श्रीलंका जीता, ऑस्ट्रेलिया हारा
1999: ऑस्ट्रेलिया जीता, पाकिस्तान हारा
2003: ऑस्ट्रेलिया जीता, भारत हारा
2007: ऑस्ट्रेलिया जीता, श्रीलंका हारा
2011: भारत जीता, श्रीलंका हारा
2015: ऑस्ट्रेलिया जीता, न्यूजीलैंड
2019: इंग्लैंड जीता, न्यूजीलैंड हारा
2023: ऑस्ट्रेलिया जीता, भारत हारा












Click it and Unblock the Notifications