वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने अपने ही देश के गेंदबाजों को धोया, अमेरिकी टीम से खेलकर जड़ा शतक

WI vs USA: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने यूएस को पराजित कर दिया। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 39 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज 49.3 ओवर में 297 पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए यूएस ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाये। मुकाबला हरारे में खेला गया।

यूएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। यह फैसला एकदम सही साबित हो गया। वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स भी 2 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

WI vs USA 2023

दो विकेट जल्द गिरने के बाद जॉनसन चार्ल्स और शाई होप ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इस बीच होप 54 रन बनाकर चलते बने। चार्ल्स भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। वह भी 66 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

निकोलस पूरन और रोस्टन चेज ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। पूरन 43 और रोवमैन पॉवेल बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से चेज ने फिफ्टी जड़ी अरु 55 के निजी स्कोर पर आउट हुए। निचले क्रम से जेसन होल्डर ने 40 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को 297 तक पहुंचाया। यूएस के लिए नेत्रावल्कर, काइल फिलिप और स्टीवन टेलर ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए यूएस ने अपने दोनों ओपनर सुशांत मोडानी और स्टीवन टेलर के विकेट गंवाए। दोनों क्रमशः 14 और 18 के निजी स्कोर पर आउट हुए। कप्तान मोनांक पटेल 6 रन बनाकर आउट हुए और स्थिति खराब हो गई। विकेट पतन के बीच गयाना में जन्मे गजानंद सिंह क्रीज पर टिके और अपने देश की टीम के खिलाफ शतक जमा दिया। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने साल 2006 में वेस्टइंडीज के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। इसके अलावा वह गयाना से फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

गजानंद के शतक के कारण यूएस की टीम पचास ओवर खेलकर 7 विकेट पर 258 रन तक पहुंच गई। हालांकि वेस्टइंडीज ने 39 रनों से जीत दर्ज कर ली लेकिन यूएस के इस खिलाड़ी ने दिल जीत लिया। विंडीज के लिए काइल मेयर्स और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+