World Cup 2023 Schedule: 8 अक्टूबर से होगा भारत का अभियान शुरू, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
World Cup 2023 Team India Shcedule: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है और न्यूजीलैंड की टीम 2019 में हुए विश्व कप में रनर-अप रही थी। भारतीय क्रिकेट टीम इस महाप्रतियोगिता में अपना अभियान 8 अक्टूबर को शुरू करेगी।

आईसीसी का ये प्लैगशिप इवेंट 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा, जहां अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। भारत को लीग स्टेज में इन सबके खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना होगा। यानी टीम इंडिया लीग स्टेज में 9 मैच खेलेगी।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए आठ टीमों का सिलेक्शन हो चुका है और बाकी की 2 टीमें आईसीसी 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 टूर्नामेंट के जरिए चुनी जाएंगी जो इस समय जिम्बाब्वे में हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-
टीम इंडिया 8 अक्टूबर को अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगी, जहां चेन्नई में पहला मुकाबला होगा। भारत का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा जो अफगानिस्तान के खिलाफ है।
भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होगा। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को पुणे में मैच होगा।
22 अक्टूबर को धर्मशाला में हिमाचल की वादियों में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज में अपना पांचवा मैच खेलेगी। 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होगा।
टीम इंडिया का 7वां मैच मुंबई में 2 नवंबर को क्वालीफाई करने वाली टीम के खिलाफ है। इससे अगले मैच में भारत 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगा।
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में 11 नवंबर को अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी जो दूसरी क्वालीफाई करने वाली टीम के साथ होगा।
भारतीय टीम के पूरे शेड्यूल को संक्षिप्त तौर पर यहां भी देख सकते हैं-
IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
IND vs Qualifier, 2 नवंबर, मुंबई
IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता
IND vs Qualifier, 11 नवंबर, बेंगलुरु












Click it and Unblock the Notifications