World Cup 2023: स्टेडियम में सीटें खाली तो टिकट कैसे हुए सोल्ड आउट? BCCI पर धांधली का आरोप लगा भड़के फैंस

ICC 2023 वनडे वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। टीवी पर जहां करोड़ों दर्शक मैच का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं कुछ फैंस अब बीसीसीआई पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। अब आपलोग सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि बीसीसीआई पर धांधली का आरोप लग रहा है। तो चलिए अब हम आपको बताएंगे आखिर क्रिकेट के फैंस बीसीसीआई से नाराज क्यों चल रहे हैं?

दरअसल, वर्ल्ड कप मैचों के दौरान स्टैंड में खाली सीटों को देखकर फैंस बीसीसीआई पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। फैंस बीसीसीआई से सवाल कर रहे हैं कि जब वर्ल्ड कप मैचों के टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी, तो कुछ ही देर में टिकट सोल्ड आउट कैसे हो गए थे। अगर टिकट सोल्ड आउट हो गए थे तो फिर स्टैंड में खाली सीट्स कैसे दिख रही हैं।

Worldcup Stadium seat vacant

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आज पांचवां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप का यह 5वां मैच है। अभी तक के सभी मैचों में स्टैंड में कुछ सीटें खाली नज़र आई हैं। वहीं जब वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट की बिक्री शुरू हुई थी तो कुछ ही घंटों में सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए थे।

वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस दौरान भी स्टैंड खाली नजर आए थे। पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के दौरान भी सीटें खाली दिखी थीं। वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच में भी ऐसा ही माहौल था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में भी काफी सीटें खाली दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+