World Cup 2023: क्या वर्ल्ड कप 2023 से शार्दुल ठाकुर का कट जाएगा पत्ता, फ्लॉप प्रदर्शन पर उठे सवाल

World Cup 2023, Shardul Thakur: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। 27 सितंबर तक हर एक टीम के पास खिलाड़ियों में बदलाव करने का मौका होगा। भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह एशिया कप का फाइनल मुकाबला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे। हालांकि वर्ल्ड कप तक अक्षर पटेल की फिट होने की उम्मीद है।

शार्दुल ठाकुर पर उठे सवाल: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच लगातार चर्चाएं की जा रही है। कुछ लोग शार्दुल ठाकुर को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कमजोर कड़ी बता रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसके बाद से ही वर्ल्ड कप की टीम से उन्हें बाहर करने की मांग हो रही है।

Shardul Thakur 1

पूर्व दिग्गजों का भी मिला साथ: कई पूर्व क्रिकेटर का भी मानना है कि शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में कोई स्पिनर को मौका मिलना चाहिए। ठाकुर गेंदबाजी में काफी महंगे रहे हैं अंत के ओवरों में शार्दुल ठाकुर काफी रन खर्चते हैं। वर्ल्ड कप से पहले शार्दुल ठाकुर को कई मैचों में खेलने का मौका दिया जा चुका है। लेकिन उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी वह वैसा परफॉर्मेंस देने में नाकाम रहे हैं।

अश्विन को मिलना चाहिए मौका: स्पिनर अश्विन को वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने की बात हो रही है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप भारतीय पिचों पर होने वाला है। ऐसे में भारतीय टीम को अश्विन के अनुभव का फायदा मिल सकता है। अश्विन लंबे समय से भारत के लिए वनडे में नहीं खेले थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका चयन किया गया। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम में कोई फेर बदल कर अश्विन के लिए जगह बन पाती है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+