Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ICC Women's WC: पाकिस्तान के खिलाफ भारत खेलेगा पहला मैच, जानें कैसा है पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में 5 साल बाद महिला क्रिकेट का वनडे विश्वकप शुरू होने वाला है, जिसका आगाज 4 मार्च से किया जायेगा। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती नजर आयेगी, जहां पर मिताली राज भारत के लिये विश्वकप जीतने के अपने साकार करने के इरादे से उतरेंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विश्वकप से पहले खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हारकर पहुंचने वाली टीम ने वार्म अप मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है।

World Cup

भारत ने अभ्यास के तहत पहले साउथ अफ्रीका और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ वार्म अप मैच खेला, जहां पर उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक तरीके से आखिरी ओवर में 2 रन से मैच जीता तो वहीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि 2 बार फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम के लिये यह राह आसान नहीं रहने वाली है।

और पढ़ें: BCCI ने घटायी 12 खिलाड़ियों की सैलरी, साहा-रहाणे समेत कई प्लेयर्स को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन

पाकिस्तान के खिलाफ कैंपेन का आगाज करेगी भारत

पाकिस्तान के खिलाफ कैंपेन का आगाज करेगी भारत

मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम 6 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना उसकी धुर विरोधी टीम पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच माउंट मोगनुई के बे ओवल मैदान पर खेला जायेगा। आईसीसी महिला विश्वकप 2022 का यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसके तहत हर टीम को अपनी विपक्षी टीम के खिलाफ कम से कम एक बार मैच खेलना है और टॉप 4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर जायेंगी। भारतीय टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना ओपनिंग मैच के दौरान कनकशन का शिकार हो गई थी, इसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था और दूसरे वार्म अप मैच में वो खेल भी नहीं सकी थी। ऐसे में फैन्स को उम्मीद होगी कि वो पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच से पूर्व चयन के लिये उपलब्ध रहें।

सेमीफाइनल से पहले भारत को 7 टीमों से लेना है पंगा

सेमीफाइनल से पहले भारत को 7 टीमों से लेना है पंगा

पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने के बाद भारतीय टीम को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिसके लिये वो हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर 10 मार्च को उतरती नजर आयेगी। भारतीय टीम को अपना तीसरा मैच 12 मार्च को हैमिल्टन के ही मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है तो वहीं पर चौथे मैच में उसकी भिड़ंत डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगी। भारतीय टीम इस मैच में पिछले विश्वकप फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगा। यह मैच 15 मार्च को बे ओवल के मैदान पर खेला जायेगा। भारत को अपना अगला मैच 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया (ऑकलैंड, ईडन पार्क), 22 मार्च को बांग्लादेश (हैमिल्टन, सेडन पार्क) और लीग स्टेज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका (क्राइस्टचर्च, ओवल) की महिला टीम के खिलाफ खेलना होगा।

जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो 7 में से कम से 5 मैचों में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। भारतीय टीम के सभी मैच डे नाइट समय में रहेंगे। ऐसे में सभी मैचों का आगाज न्यूजीलैंड के समयानुसार दोपहर 2 बजे और भारतीय समयानुसार रात 1 बजे से खेले जायेंगे। आईसीसी महिला विश्वकप का सीधा प्रसारण देखने की चाह रखने वाले फैन्स इन मैचों का लुत्फ स्टार स्पोर्टस नेटवर्क और डिज्नी हॉटस्टार की एप पर ले सकते हैं। यह सभी भारतीय समयानुसार रात के 2:30 मिनट से लेकर सुबह 6:30 के बीच खेले जाने हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+