Women's World Cup : मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हरमनप्रीत ने भी खेली तेज पारी

मुंबई : आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के 18वें मैच में भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज का न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ला चला। उन्होंने अर्धशतक लगाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही, लेकिन मध्यक्रम की बल्लेबाजों के दम पर टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बना दिए। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है। टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में चल रही भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं। स्मृति को डार्सी ब्राउन ने 10 रन पर आउट किया। इस विश्व कप में स्मृति अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन स्मृति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा खेल खेलने में नाकाम रही।

यह भी पढ़ें- झारखंड ने बनाया क्रिकेट का मजाक, 1297 रन बनाए, विशाल बढ़त के साथ खत्म किया मैच

भाटिया व मिताली ने पारी को संभाला

भाटिया व मिताली ने पारी को संभाला

स्मृति के आउट होने के बाद भारतीय टीम को जल्दी एक और झटका लगा। दूसरी ओपनर शैफाली वर्मा भी 12 रन पर आउट हो गईं। खराब फॉर्म की वजह से शैफाली को विश्व कप के कुछ मैच से बाहर बैठना पड़ा था। दीप्ति शर्मा की जगह शैफाली को माैका दिया गया था, लेकिन वह इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रही। हालांकि इनके आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया व कप्तान मिताली ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी हुई, जिस कारण स्कोर 150 के पार पहुंच सका। इस दाैरान भाटिया ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 34वें ओवर में 83 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद फिर हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला। मिताली 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्होंने अहम मैच में 96 गेंदों में 4 चाैकों व एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए।

बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

मिताली का यह वनडे करियर का 63वां अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी डेबी हॉकले की बराबरी कर ली है। इन दोनों ने अब वर्ल्ड कप में 12 बार एक पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं, जो एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड है। इसके अलावा, यह टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में उनका आठवां अर्धशतक भी है। इसी के साथ उनके नाम महिला विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स छह अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

हरमनप्रीत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

हरमनप्रीत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

मिताली के आउट होने पर टीम का स्कोर 37.3 ओवर में 186 था। ऐसा लग रहा था कि स्कोर 250 के पार जाना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन हरमनप्रीत ने तेज खेल दिखाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। मिताली के आउट होने के बाद रिचा घोष भी 8 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर फिर छठा झटका स्नेह राणा के रूप में लगा जो खाता भी नहीं खोल सकीं। लेकिन पूजा वस्त्रेकर ने हरमनप्रीत का साथ दिया। हरमनप्रीत 6 चाैकों की मदद से 47 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए, तो पूजा ने 1 चाैके व 2 छक्कों की मदद से 28 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+