Women's T20 World Cup के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

Women's T20 World Cup: आईसीसी (ICC) ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के नौवें संस्करण का आगाज 3 अक्टूब से होगा जिसका फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 23 मैच आयोजित होंगे। बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमें मैदान में होंगी।

टूर्नामेंट में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
टूर्नामेंट की 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को रविवार को महिला टी20 विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया। सिलहट में खेले जाने वाले अपने सभी ग्रुप मैचों के साथ, भारत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा और 6 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

India Women s Team

भारत का अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को क्वालीफायर 1 टीम के खिलाफ होगा, जबकि छह बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला 13 अक्टूबर को होगा।

आईसीसी ने अपने पोस्ट में कहा कि, 'टूर्नामेंट में प्रत्येक पक्ष चार ग्रुप मैच खेलेगा, प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें 20 अक्टूबर को ढाका में फाइनल से पहले 17 और 18 अक्टूबर को कड़े सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।' आईसीसी ने कहा, 'कुल मिलाकर, ढाका और सिलहट में 19 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे, सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे होंगे।' मेजबान बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और क्वालीफायर 2 के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Bajrang Punia: ओलंपिक सेलेक्शन ट्रायल से पहले बजरंग पूनिया को लगा तगड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फुल शेड्यूल

  • 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  • 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
  • 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  • 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  • 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  • 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  • 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  • 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  • 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
  • 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  • 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
  • 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
  • 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+