ICC vs PCB: पाकिस्तान पर लटकी 'बैन' की तलवार? ICC देगी 5 ऐसी सजाएं जो PCB को कंगाल कर देंगी!
ICC vs PCB, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर ग्रहण लग गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में तकनीकी पेंच यह है कि आईसीसी (ICC) को अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक या लिखित सूचना नहीं मिली है।
पाकिस्तान ने नहीं किया है आईसीसी से संपर्क (ICC vs PCB, T20 World Cup 2026)
आईसीसी के सूत्रों के अनुसार जब तक पीसीबी आधिकारिक तौर पर अपना पक्ष शेयर नहीं करता तब तक कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई या प्रतिबंध लागू नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान सरकार ने भले ही सोशल मीडिया पर बयान जारी किया हो, लेकिन खेल की नियामक संस्था केवल सदस्य बोर्ड (PCB) के आधिकारिक पत्र के आधार पर ही फैसला लेती है।

क्या हो सकती है कानूनी और खेल संबंधी कार्रवाई?
यदि पाकिस्तान 15 फरवरी को मैदान पर नहीं उतरता है, तो आईसीसी के नियमों के तहत इसे 'फॉरफीट' (Forfeit) यानी वॉकओवर माना जाएगा। नियमों के अनुसार, भारत को सीधे दो अंक मिल जाएंगे और पाकिस्तान के नेट रन रेट (NRR) पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आईसीसी पीसीबी के वार्षिक राजस्व साझाकरण (जो लगभग 3.45 करोड़ डॉलर है) को रोक सकता है। यह राजस्व पीसीबी के वित्तीय मॉडल की रीढ़ है।
पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर मंडराया खतरा
पाकिस्तान से भविष्य में होने वाले आईसीसी इवेंट्स की मेजबानी छीनी जा सकती है। उनके खिलाड़ियों को विदेशी लीग (जैसे PSL) के लिए मिलने वाले NOC पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। क्रिकेट इतिहास में बहिष्कार के मामले पहले भी आए हैं, जैसे 1996 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका जाने से मना किया था, या 2003 में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच छोड़ा था।
हो सकते हैं ये 5 बड़े एक्शन?
टूर्नामेंट से निष्कासन: नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तान को विश्व कप से पूरी तरह बाहर किया जा सकता है।
350 करोड़ का झटका: ICC पाकिस्तान को मिलने वाला सालाना रेवेन्यू शेयर (करीब $34.5 मिलियन) पूरी तरह रोक सकता है।
200 करोड़ का हर्जाना: ब्रॉडकास्टर्स (जियो-हॉटस्टार) को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए PCB को मजबूर किया जा सकता है।
बाइलेटरल बैन: अन्य देश पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज बंद कर सकते हैं, और ऐसी सीरीज को ICC रैंकिंग या WTC अंकों से बाहर रखा जा सकता है।
PSL पर असर: विदेशी खिलाड़ियों के PSL में खेलने पर रोक लगाई जा सकती है, जिससे लीग की ब्रांड वैल्यू खत्म हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications